Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Char Dham Yatra: वर्षाकाल के बाद चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    By Riya.PandeyEdited By: Riya.Pandey
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 09:47 AM (IST)

    Char Dham Yatra Second Phase उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ एक सिंतबर से शुरू हुए चारधाम यात्रा के दूसरे चरण ने अब गति पकड़ ली है। द ...और पढ़ें

    वर्षाकाल के बाद चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में दर्शन को पहुंचे हजारों की संख्या में लोग
    वर्षाकाल के बाद चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में दर्शन को पहुंचे हजारों की संख्या में लोग

    HighLights

    1. चारधाम यात्रा के दूसरे चरण ने पकड़ी रफ्तार
    2. हजारों की संख्या में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु
    3. एक सितंबर से शुरू है दूसरे चरण की यात्रा

    उत्तरकाशी, जागरण टीम। Char Dham Yatra Second Phase: उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ एक सिंतबर से शुरू हुए चारधाम यात्रा के दूसरे चरण ने अब गति पकड़ ली है। दूसरे चरण की शुरुआत के पहले ही दिन यानी एक सितंबर को चारों धाम में 5,666 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि सात सितंबर तक यह आंकड़ा 17,100 पर पहुंच गया।

    इस साल अब तक 38 लाख 83 हजार 367 श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

    इस बार यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुले थे। जून माह में वर्षाकाल शुरू होने के साथ यात्रा धीमी पड़ गई थी। अब दूसरे चरण में श्रद्धालुओं में वैसा ही उत्साह नजर आने लगा है, जैसा कपाट खुलने पर था। इससे यात्रा पड़ावों पर रौनक लौट आई है। अब तक 38 लाख 83 हजार 367 श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं।

    केदारनाथ धाम पहुंचे सर्वाधिक श्रद्धालु

    सर्वाधिक 12 लाख 45 हजार 203 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। जबकि, बदरीनाथ में 12 लाख 11 हजार 691, गंगोत्री में छह लाख 99 हजार 716 और यमुनोत्री में पांच लाख 77 हजार 638 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वर्षाकाल में चारों धाम और यात्रा मार्गों पर उपजी चुनौतियों के कारण यात्रा कई बार बाधित हुए थे।

    वर्षाकाल में कई बार बाधित हुई थी यात्रा

    वर्षाकाल में भूस्खलन के चलते मार्ग के ध्वस्त होने से कई-कई दिन यात्रा को रोका गया और यात्रियों को मार्ग पर समय गुजारना पड़ा था। लेकिन अब मानसून से राहत मिल रही है। उम्मीद है कि यात्रा के दूसरे चरण में चारों धामों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखेगी।

    खबरें और भी