भारी बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद
मानसूनी वर्षा के कारण भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगह बंद हो गए हैं। इससे चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है और यातायात बहाली का काम जारी है। ...और पढ़ें

चड़ेथी में गंगोत्री हाईवे पर गिरे बोल्डरों को हटाती बीआरओ की टीम। स्त्रोत आपदा प्रबंधन विभाग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। मानसूनी वर्षा के कारण भूस्खलन के चलते गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद हो गया है। आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाईवे ओरछा बैंड, पाली जीरो प्वाइंट, सिलाई बैंड, स्यानाचट्टी तथा दुर्बिल व जंगलचट्टी के मध्य पहाड़ी से मलबा व बोल्डर गिरने के चलते बंद हुआ है।
सिलाई बैंड में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के चलते एनएच की टीम को हाईवे पर यातायात बहाली में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अन्य स्थानों पर एनएच बड़कोट की ओर से यमुनोत्री हाईवे पर मलबा व बोल्डर हटाने का काम जारी है।
इधर, गंगोत्री हाईवे भी भटवाड़ी के पास चड़ेथी में भूस्खलन के कारण सड़क पर बोल्डर गिरने से बंद हुआ है, बीआरओ की टीम बैक हो लोडर की मदद से हाईवे पर गिरे बोल्डर हटाने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन: स्यानाचट्टी-रानाचट्टी खुला, पालीगाड़-सिलाई बैंड अभी भी बंद
यह भी पढ़ें- स्यानाचट्टी में यमुनोत्री हाईवे बहाली का 80% काम पूरा, आज शाम तक यातायात शुरू होने की उम्मीद