विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तरकाशी में फिर भूकंप के झटके, मची अफरा-तफरी

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Tue, 20 Dec 2016 06:30 AM (IST)

उत्‍तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में ला दिया। अफरा-तफरी के बीच लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर सड़क पर निकल आए।

News Article Hero Image

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। भूकंप सुबह 10 बजकर एक मिनट पर महसूस किया गया। बता दें कि इससे पहले इसी महीने उत्तरकाशी में ही तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
सुबह दस बजे उत्तरकाशी शहर में लोग अपने कार्यो में व्यस्त थे। तभी धरती डोलने लगी और लोग दहशत में आ गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके उत्तरकाशी में यमुना घाटी निवासी लोगों ने महसूस किए।

पढ़ें: उत्तराखंड: भारत-नेपाल सीमा फिर थर्रायी, पिथौरागढ़ में भूकंप के तेज झटके
झटकों से घबराए लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर सड़क पर निकल आए। भूकंप का केंद्र आसमान पास होने के कारण झटके अधिक महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। इसका केंद्र उत्तरकाशी के पुरोला ब्लॉक के निकट था। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर अभी नहीं है।

पढ़ें: किसी बड़े खतरे की आहट तो नहीं उत्तरकाशी में भूकंप के झटके

पढ़ें-उत्तरकाशी में आया भूकंप, लोग घरों से निकले बाह

पढ़ें-उत्तरकाशी में चार घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके, अफरा-तफरी