गंगोत्री हाईवे पर हादसा: भैरोंघाटी के पास बाइक खाई में गिरी, एक की मौत
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैरोंघाटी के पास बुधवार रात एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक 200-300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मृत पाया गय ...और पढ़ें
HighLights
गंगोत्री हाईवे पर भैरोंघाटी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई
एक युवक 200-300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मृत मिला
मृतक की पहचान सुरेश लामा के रूप में हुई, दो सुरक्षित
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। बीते बुधवार रात गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैरोंघाटी के निकट बाइक सवार तीन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में एक युवक की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई, जबकि अन्य दो सुरक्षित हैं।
खाई में गिरे युवक की तलाश कर नदी किनारे उसका शव चिन्हित किया गया है, जिसे सड़क तक लाने का प्रयास किया जा रहा है।
हर्षिल कोतवाली प्रभारी प्रदीप तोमर ने बताया कि बीते बुधवार रात करीब 11 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैरोंघाटी से लगभग तीन किमी आगे गंगोत्री की ओर एक यूपी नंबर की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ गंगोत्री व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची,
जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन लोग सवार थे, जो कि गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे, भैरोंघाटी से करीब तीन किमी आगे एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर क्रश बैरियर से टकराई, जिससे बाइक पर आगे बैठे चालक व एक अन्य सवार तो सुरक्षित बच गए।
लेकिन सबसे पीछे बैठा युवक बाइक के क्रश बैरियर से टकराते ही उछलकर करीब 200 से 300 मीटर गहरी खाई में भागीरथी नदी किनारे जा गिरा।
सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ ने बुधवार रात करीब ढाई बजे तक खाई में गिरे बाइक सवार की तलाश को खोज एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन लगातार वर्षा एवं अंधेरा उसका पता नहीं चल सका।
गुरुवार दोबारा चलाए गए सर्च आपरेशन में उसका शव नदी किनारे चिन्हित किया गया, जिसकी पहचान सुरेश लामा (26) पुत्र कुलबहादुर निवासी नेपाल हाल निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में की गई है, जिसके शव को खाई से सड़क तक निकालने के प्रयास जारी हैं। बाइक दुर्घटना में मृतक बीआरओ का दैनिक श्रमिक बताया जा रहा है।