विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर नाले में गिरी कार, 5 वर्ष के मासूम सहित 4 तीर्थयात्री घायल

Published: Mon, 01 Jun 2026 04:36 PM (GMT+05:30)

दिल्ली से गंगोत्री धाम जा रहे तीर्थयात्रियों की कार उत्तरकाशी में धराली के पास गंगोत्री हाईवे पर नाले में गिर ...और पढ़ें

उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम के पड़ाव धराली में दुर्घटनाग्रस्त कार।

उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम के पड़ाव धराली में दुर्घटनाग्रस्त कार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम के दर्शन करने के लिए जा रहे दिल्ली निवासी तीर्थयात्रियों की कार अनियंत्रित होकर गंगोत्री हाईवे पर धराली के पास नाले में गिर गई।

हादसे में पांच वर्ष के मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

बता दें कि गंगोत्री धाम के पड़ाव धराली में बीते वर्ष आपदा के चलते गंगोत्री हाईवे का करीब 300 मीटर से अधिक हिस्सा मलबे में दब गया था।

यहां मलबे के ऊपर ही अस्थायी सड़क तैयार की गई है, जिससे होकर चारधाम यात्रा का भी संचालन हो रहा है।

सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे दिल्ली निवासी अनुराग सक्सेना (33) पुत्र प्रदीप सक्सेना, बरखा सक्सेना (33) पत्नी अनुराग सक्सैना, अवयुक्त (05) पुत्र अनुराग सक्सेना तथा प्रतिमा सक्सेना (56) पत्नी प्रदीप सभी निवासी द्वारिका दिल्ली जिला वेस्ट दिल्ली सामान्य रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल पहुंचाया। बीते 29 मई को गंगोत्री हाईवे पर हेल्गगाड पर हुई कार हादसे के बाद यह दूसरी दुर्घटना है।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी का गंगोत्री हाईवे हादसा: चालक ने बताया- बोल्डर से टकराकर खाई में गिरी कार, दो की मौत

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी स्विफ्ट कार, 2 लोगों की हुई मौत; 3 घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।