विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़क बंद होने का दंश: उत्तरकाशी में बीमार महिला को 5 KM डंडी-कंडी पर ढोकर पहुंचाया अस्पताल

Published: Fri, 31 Jul 2026 07:28 PM (IST)

पुरोला में भूस्खलन से सड़क बंद होने के कारण रेक्चा गांव की बीमार महिला सपना को डंडी-कंडी से खेड़ा घाटी पुल तक पहुंचाया गया।

HighLights

  1. पुरोला में भूस्खलन से डेढ़ सप्ताह से सड़क बंद

  2. रेक्चा गांव की बीमार महिला को डंडी-कंडी से ले जाया गया

  3. हंस फाउंडेशन एंबुलेंस से मोरी अस्पताल पहुंचाया गया

संवाद सूत्र, पुरोला (उत्तरकाशी)। भूस्खलन व मलबे के चलते डेढ़ सप्ताह से बंद सांकरी-फिताड़ी-लिवाड़ी सड़क के कारण गुरुवार को रेक्चा गांव की बीमार 26 वर्षीय महिला को स्वजन ने डंडी-कंडी से खेड़ा घाटी पुल के पास पहुंचाया।

जहां से बाद में देर सायं हंस फाउंडेशन एंबुलेंस की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।

गुरुवार को रेक्चा गांव निवासी आनंद सिंह की पत्नी सपना की अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश गई।

दो सप्ताह से खेड़ा घाटी से फिताड़ी तक भूस्खलन व मलबा आने से सड़क बंद होने से स्वजन ने रेक्चा गांव से खेड़ा पुल तक पांच किलो मीटर डंडी-कंडी से महिला को खेड़ा तक पहुंचाया।

यहां से हंस फाउंडेशन की एंबुलेंस से दो घंटे बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया गया।

ग्रामीण संतोष सिंह ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण वाहन गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी प्रभारी डा.नितेश रावत ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है, अब उसकी हालत खतरे से बहार है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में बीमार बुजुर्ग के लिए देवदूत बने SSB के जवान, स्ट्रेचर पर 2 KM पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन: क्षतिग्रस्त सड़क पर बाइक कंधे पर उठा ले गया युवक, वीडियो वायरल