Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand PCS Topper: उत्तरकाशी के देवाशीष बने राज्य कर अधिकारी, वन दारोगा चयन के बाद भी जारी रखी तैयारी

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 08:31 PM (IST)

    बड़कोट निवासी देवाशीष जगूड़ी का राज्य कर अधिकारी के पद पर चयन हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता ...और पढ़ें

    देवाशीष जगूड़ी। जागरण

    देवाशीष जगूड़ी। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बड़कोट (उत्तरकाशी)। मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है, इसका उदाहरण बड़कोट निवासी देवाशीष जगूड़ी ने प्रस्तुत किया है।

    वार्ड संख्या सात नगर पालिका बड़कोट निवासी देवाशीष जगूड़ी का चयन राज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उनके घर पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

    देवाशीष की प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, धुनगिरी (पुरोला) से हुई। इसके बाद उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर से बीटेक की शिक्षा प्राप्त की।

    वर्ष 2025 में उनका चयन वन दरोगा पद पर भी हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने बड़े लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लोक सेवा आयोग की तैयारी जारी रखी और पहले ही प्रयास में राज्य कर अधिकारी के पद पर सफलता हासिल की।

    देवाशीष के पिता परशुराम जगूड़ी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तथा वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री हैं।

    उनकी माता गृहिणी हैं। देवाशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया। युवाओं को संदेश देते हुए देवाशीष ने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और निरंतर प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।

    उन्होंने युवाओं से कहा कि प्रतिदिन कम से कम पांच से छह घंटे स्वाध्याय और नियमित तैयारी सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। देवाशीष की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS Topper: पहले ही प्रयास में उत्तरकाशी की प्रकृति नेगी की बड़ी सफलता, डिप्टी एसपी बनीं

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS Topper: ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी SDM, संघर्षों को हराकर रचा इतिहास

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS Topper: पिता पुलिस सेवा में... मां शिक्षिका, बेटी बनी उप शिक्षा अधिकारी