उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ में खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे हेलीकॉप्टर को चिन्यालीसौड़ में खराब मौसम के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी )। देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से उत्तरकाशी के जोशियाड़ा हेलीपैड के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर को चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में अचानक मौसम खराब होने और तेज हवा-तूफान के कारण सुरक्षा की दृष्टि से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर चिन्यालीसौड़ के आसपास सुरक्षित लैंडिंग की।
खराब मौसम के बीच समय रहते हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग
सूत्रों के अनुसार हेलीकॉप्टर में एडीजी अमित सिन्हा, उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक डा.आशीष चौहान समेत अन्य सवार थे।
मौसम सामान्य होने के बाद एडीजी अमित सिन्हा सहित अन्य यात्री सड़क मार्ग से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए, जबकि डा.आशीष चौहान उसी हेलीकॉप्टर से वापस सहस्त्रधारा, देहरादून लौट गए।
गनीमत रही कि खराब मौसम के बीच समय रहते हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई और सभी यात्री सुरक्षित रहे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आखिर हेलीकॉप्टर को क्यों करनी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग? अचानक बने डाउनड्रिफ्ट बनी वजह
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बिजली के तारों में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पालयट ने खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग