Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनोत्री धाम में मई में पहली बार हुई बर्फबारी, तीर्थयात्रियों ने लिया आनंद

    Updated: Tue, 05 May 2026 02:04 PM (IST)

    मई में पहली बार यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई, जिससे तीर्थयात्रियों ने खूब आनंद लिया। गंगोत्री सहित पूरे जनपद में बारिश से ठंड बढ़ गई है। ...और पढ़ें

    यमुनोत्री धाम में मई में पहली बार हुई बर्फबारी.

    यमुनोत्री धाम में मई में पहली बार हुई बर्फबारी.

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण टीम, उत्तरकाशी/बड़कोट। पिछले कुछ दिनों से बदले मौसम के मिजाज के साथ सोमवार को यमुनोत्री धाम में मई माह में वर्षा के साथ पहली बार हल्की बर्फबारी हुई। इस दौरान वर्षा के साथ गिरते बर्फ के फाहों का धाम के दर्शन को पहुंचे तीर्थयात्रियों ने आनंद उठाया।

    तीर्थयात्रियों व तीर्थपुरोहितों ने इसे अद्भुत पल बताया। इधर, गंगोत्री धाम से लगी चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। वहीं, धाम में वर्षा के साथ निचले क्षेत्रों में हुई झमाझम वर्षा से ठंड बढ़ गई है।

    गर्मी से राहत

    यहां पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। दोपहर बाद नियमित वर्षा के कारण तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हरियाणा से आए तीर्थ यात्री अविकल ने बताया कि वे गर्मी से राहत पाने के लिए चारधाम यात्रा पर निकले थे, लेकिन मई में यमुनोत्री में बर्फबारी देखना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

    उन्होंने कहा कि यह उनके लिए किसी अचंभे से कम नहीं है, मन बेहद प्रसन्न हो गया है। स्थानीय तीर्थ पुरोहित गौरव उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां ठंड और बारिश सामान्य है, लेकिन मई महीने में बर्फबारी होना असामान्य घटना है।

    उन्होंने कहा कि सोमवार को गिरते बर्फ के फाहे वास्तव में आश्चर्यजनक रहे। वहीं, गंगोत्री धाम से लगी चोटियों पर भी बर्फबारी देखने को मिली। दोनों धामों में वर्षा के साथ ही जनपद मुख्यालय से लेकर सभी तहसील क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हुई, इस कारण यहां ठंड दोबारा लौट आई है, जिस कारण लोग स्वेटर, जैकेट समेत अन्य गर्म कपड़े दोबारा पहनने को मजबूर हो गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: आठ दिनों में 88 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे गंगोत्री-यमुनोत्री

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: यमुनोत्री यात्रा में दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य सुरक्षा पर चिंता बढ़ी