उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर दरकी पहाड़ी, दो कावंड़ यात्री हुए गंभीर घायल
यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ व सिलाई बैंड के बीच पहाड़ी दरकने से दो कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी दरकने से हादसा हुआ
दो कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए
घायलों को देहरादून के हायर सेंटर भेजा गया
संवाद सूत्र, बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ व सिलाई बैंड के मध्य सोमवार शाम अचानक पहाड़ी दरकने से दो कांवड़ यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे करीब 25 कांवड़ यात्रियों को दल बड़कोट से यमुनोत्री धाम की ओर दुपहिया वाहनों पर जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शी कांवड़ यात्री हरीश व धन्ना ने बताया कि पालीगाड़ व सिलाई बैंड के मध्य वर्षा के बीच अचानक पहाड़ इस तरीके से गिरा, मानो बहुत बड़ा बम फटा हो।
समय रहते अन्य साथियों ने अपनी बाइकों को तेज गति से भगाया। लेकिन दो साथी पत्थरों की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए।
इनमें सुनील पुत्र शशि निवासी संगम विहार दिल्ली व सुमेर पुत्र गोपालजी निवासी खवाराव जी जिला दौसा राजस्थान शामिल हैं।
घायलों को हाईवे चौड़ीकरण में कार्यरत एक निर्माण कंपनी के लोडर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, सीएचसी बड़कोट के चिकित्सक डा.उर्विस ने बताया कि हादसे में कांवड़ यात्री सुनील के सिर पर हेड इंजरी हुई है।
दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हालांकि गनीमत रही कि अन्य कांवड़ यात्री बाल-बाल बच गये, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में वरुणा नदी में बहा युवक, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: एक हफ्ते बाद खुला यमुनोत्री नेशनल हाईवे, स्यानाचट्टी के पास मलबे के कारण था बंद