Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जावेद अख्तर के जीवनी 'जादुनामा' के लॉन्च पर किस्सों को याद करके लगे ठहाके, अख्तर की टांग खींचते नजर आए गुलजार

    By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Thu, 12 Jan 2023 12:13 PM (IST)

    जावेद अख्तर की जीवनी जादुनामा के लॉन्च के दौरान मंच पर गुलजार और जावेद अख्तर के बीच मस्ती का सिलसिला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें गुलजार ...और पढ़ें

    जावेद अख्तर और गुलजार के बीच मस्ती का वीडियो वायरल।
    जावेद अख्तर और गुलजार के बीच मस्ती का वीडियो वायरल।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश के दो प्रसिद्ध कवि और लेखक 'गुलजार' और ' जावेद अख्तर' के बीच के कुछ खूबसूरत पल कैमरे में कैद हो गए थे। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है वायरल हो रहा ये वीडियो जावेद अख्तर की जीवनी 'जादूनामा' के लॉन्च के मौके पर शूट किया गया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

    'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का हुआ जिक्र

    इस वीडियो में, शायर गुलजार ने '1942 ए लव स्टोरी' फिल्म के एक मशहूर गाने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के बारे में बात की। इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा था। गुलजार ने इस गाने को लेकर जावेद अख्तर से कहा कि इस गाने के हर एक पैराग्राफ में आप एक अलग महिला का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। गुलजार की इस बात पर अख्तर जोर-जोर से ठहाके मारकर हंसने लगते हैं।

    इसके बाद गुलजार ने शायरी के अंदाज में अपना एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि वो एक इवेंट के दौरान अपनी महिला फैन से मिले थे। वो महिला इनसे मिलकर इतनी खुश थी कि उसे डर था कि वो अपना नाम ही न भूल जाए। गुलजार ने उस महिला के साथ सेल्फी ली और इसके बा इस महिला फैन ने इनका नाम लेकर इनको शुक्रिया कहा। लेकिन हैरानी कि बात ये थी कि महिला ने गुलजार को उनके नाम से नहीं पुकारा था। इसके बाद वहां बैठे सभी लोगों ने जोर-जोर से हंसना शुरू कर दिया। इसके बाद गुलजार ने जावेद अख्तर की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसके बाद से मुझे डर लगने लगा कि शायद वो मुझसे बेहतर लिखता है। दरअसल, उस महिला फैन ने गुलजार को जावेद अख्तर कहकर पुकारा होगा।

    वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अभिनेत्री सयामी घोष ने अपन ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को हजारो लाइक मिल चुके हैं और कई लोगों ने इसपर कमेंट भी किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Viral Video: छलांग लगाकर डॉल्फिन ने हवा में की ऐसी कलाबाजी, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    Viral Video: आराम फरमा रहे कछुए को छेड़ना पड़ा महंगा, खतरे में जान देख घोड़ा हुआ नौ दो ग्यारह