स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प, 30 बेड की सुविधा; बंगाल सरकार ने पुरुलिया के लोगों के लिए उठाया बड़ा कदम
पश्चिम बंगाल सरकार पुरुलिया जिले के बंदवान विधानसभा क्षेत्र में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है। ...और पढ़ें

HighLights
पुरुलिया के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।
बराबाजार में 30 बेड और बिजली बैकअप की सुविधा मिलेगी।
जैव चिकित्सा कचरा प्रबंधन के लिए भी नए केंद्र बनेंगे।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. शारद्वत मुखोपाध्याय ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि पुरुलिया जिले के बंदवान विधानसभा क्षेत्र के तीन ब्लाक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए सरकार ने आवश्यक कदम उठाए हैं।
बंदवान विधानसभा क्षेत्र में बराबाजार, बंदवान और बारी ब्लाक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। बराबाजार स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर प्रक्रियाधीन है।
स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प के लिए बजट तैयार
इसके अलावा 58.5 केवीए जनरेटर के जरिए बिजली आपूर्ति के बैकअप की व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग ने 17 लाख 40 हजार 43 रुपये का अनुमान तैयार किया है। इसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग में विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
बराबाजार स्वास्थ्य केंद्र में जैव चिकित्सा कचरे के लिए कामन कलेक्शन प्वाइंट (सीसीपी) बनाने का प्रस्ताव भी दिया गया है, जिसे जिला परिषद कार्यालय में जांच के लिए भेजा गया है।
मंत्री ने बताया कि बंदवान और बारी ब्लाक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी बिजली आपूर्ति और सीसीपी निर्माण को लेकर कदम उठाए गए हैं।
इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिदरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और गुरुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत व जीर्णोद्धार की योजना और अनुमानित खर्च से संबंधित प्रस्ताव भी मिले हैं। इन प्रस्तावों पर फिलहाल प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढ़ें- क्रांतिकारी रासबिहारी बोस के पैतृक घर में बना सार्वजनिक शौचालय, 15 अगस्त से पहले हटाने की मांग