क्रांतिकारी रासबिहारी बोस के पैतृक घर में बना सार्वजनिक शौचालय, 15 अगस्त से पहले हटाने की मांग
क्रांतिकारी रासबिहारी बोस के पैतृक घर में सार्वजनिक शौचालय बनाने का मामला विधानसभा में उठने के बाद पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मां ...और पढ़ें

क्रांतिकारी रासबिहारी बोस के पैतृक घर में बना सार्वजनिक शौचालय (फोटो-सोशल मीडिया)
HighLights
रासबिहारी बोस के पैतृक घर में सार्वजनिक शौचालय का मामला विधानसभा में।
पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की।
भाजपा विधायक ने 15 अगस्त से पहले शौचालय हटाने की मांग की।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा में क्रांतिकारी रासबिहारी बोस के पैतृक घर में सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने का मुद्दा उठने के बाद राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने जिलाधिकारी (डीएम) से इसकी रिपोर्ट मांगी है।
पूर्व बर्द्धमान जिले के पूर्वस्थली उत्तर से भाजपा विधायक गोपाल चटर्जी ने गुरुवार को विधानसभा में पर्यटन विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान यह मुद्दा उठाया था और पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर महान स्वतंत्रता सेनानी के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में स्थित क्रांतिकारी के आवास को सार्वजनिक शौचालय में बदलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
15 अगस्त से पहले शौचालय हटाने की मांग
गोपाल चटर्जी ने राज्य सरकार से शौचालय को 15 अगस्त से पहले हटाने और बुलडोजर से ध्वस्त करने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने बाद में पत्रकारों को बताया कि तत्काल विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश उन्होंने दिए हैं।
मंत्री ने बताया कि पूरे मामले में डीएम से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है और रिपोर्ट मिलने के बाद कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी की लापरवाही या भूमिका सामने आती है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इधर, विधानसभा में उठे इस मुद्दे के बाद रासबिहारी बोस की विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।