विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंडी अभिनेत्री रिया हत्या मामले में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, रांची से कोलकाता आते वक्‍त हुआ हादसा

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 29 Dec 2022 10:39 AM (IST)

झारखंड की अभिनेत्री रिया की मौत पर रहस्‍य बना हुआ है। रिया के परिवारवालों ने उनके पति प्रकाश कुमार के ...और पढ़ें

झारखंडी अभिनेत्री रिया की मौत पर गहराया रहस्‍य
झारखंडी अभिनेत्री रिया की मौत पर गहराया रहस्‍य

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली 22 वर्षीय अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की बुधवार सुबह बंगाल के हावड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हुई हत्या के मामले में हावड़ा ग्रामीण पुलिस ने आखिरकार उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। हावड़ा ग्रामीण पुलिस की अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है। हत्या की घटना के बाद से पुलिस रिया के पति प्रकाश कुमार की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी।

रिया के परिवारवालों ने पति प्रकाश के खिलाफ किया केस दर्ज

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिया कुमारी के परिवार वालों के द्वारा प्रकाश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ और भी कई सारे मामले हैं, जैसे पिटाई करना, टार्चर आदि। हत्या की वारदात के बाद रिया के परिवार वालों ने प्रकाश कुमार व उनके भाइयों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

आज कोर्ट में होगी प्रकाश की पेशी

पुलिस प्रकाश कुमार को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस हिरासत में दिए जाने की मांग करेगी। गौरतलब है कि हावड़ा जिले के बगनान इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर बुधवार सुबह लगभग छह बजे रिया की हत्या कर दी गई थी।पुलिस के अनुसार, यह वारदात उस वक्त हुई, जब रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की पुत्री के साथ कार से रांची से कोलकाता आ रही थीं।

पति ने सड़क लुटेरों द्वारा हत्या किए जाने का किया का दावा

घटना के बाद पति प्रकाश कुमार ने दावा किया कि रिया की हत्या सड़क लुटेरों ने की है। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मामला मानकर पति प्रकाश से लगातार पूछताछ कर रही है। रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में इशा आलिया के नाम से काम करती थीं। प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाते हैं।

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहे थे। महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए। उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की। दोनों ने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी। वह वहीं गिर पड़ी। शोर मचाने लगे तो बदमाश भाग गए। इसके बाद उन्होंने थोड़ा आगे जाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। रिया को उलबेरिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

मौत को लेकर बना हुआ है रहस्य

रिया की मौत को लेकर रहस्य बना हुआ है। पुलिस पति के बयान से संतुष्ट नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गोली चलने के दावे के बावजूद गाड़ी में रक्त के कोई दाग नहीं मिले हैं। पुलिस तमाम पहलुओं से जांच कर रही है।

झारखंडी अभिनेत्री की गोली मारकर हत्‍या, पति और बच्‍ची संग जा रही थी कोलकाता, कई फिल्‍मों में कर चुकी काम

लुटेरों की बलि चढ़ी झारखंडी अभिनेत्री रिया, बदमाशों ने ढाई साल की मासूम के सामने ही मां पर चलाई गोली, हुई मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।