Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्गापूजा से पहले कोलकाता-हावड़ा में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार के छह अपराधी गिरफ्तार

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:33 PM (GMT+05:30)

    हावड़ा सिटी पुलिस ने दुर्गापूजा से पहले कोलकाता और हावड़ा में सोने की दुकानों में डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। ...और पढ़ें

    कोलकाता में बिहार के 6 लोग गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

    कोलकाता में बिहार के 6 लोग गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. कोलकाता-हावड़ा में सोने की दुकानों में डकैती की साजिश नाकाम।

    2. बिहार के छह कुख्यात अपराधी संकराइल से गिरफ्तार, हथियार बरामद।

    3. गिरफ्तार आरोपियों पर बिहार में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दुर्गापूजा से पहले कोलकाता और हावड़ा की सोने की दुकानों में बड़ी डकैती की कथित साजिश को हावड़ा सिटी पुलिस की खुफिया टीम ने नाकाम कर दिया।

    पुलिस ने संकराइल थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर बिहार के छह कथित कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो आग्नेयास्त्र और कारतूस बरामद किए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य बिहार से बंगाल में दाखिल हुए थे और डकैती की तैयारी के लिए संकराइल में एक मकान किराये पर लेकर रह रहे थे। उनका कथित इरादा कोलकाता और हावड़ा की छोटी-बड़ी सोने की दुकानों को निशाना बनाने का था।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद संकराइल थाने की मदद से बुधवार रात छापेमारी की गई और सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रिंस कुमार, विशाल कुमार, किशन कुमार, चंदन कुमार, अंकित कुमार और लवकुश राय के रूप में हुई है। सभी बिहार के रहने वाले बताए गए हैं।

    बिहार में पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

    पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ नालंदा और पटना में डकैती के मामले दर्ज हैं। प्रिंस कुमार के खिलाफ नालंदा और बिहार में हत्या के मामले भी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

    बिहार एसटीएफ भी इन आरोपितों की तलाश कर रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने बंगाल में किन-किन दुकानों की रेकी की थी और उनके पीछे कोई अन्य सदस्य या स्थानीय सहयोगी तो नहीं है। सभी आरोपितों को हावड़ा अदालत में पेश किया गया।

    यह भी पढ़ें- शुभेंदु अधिकारी ने गुरुद्वारे में धोए बर्तन, लंगर परोसा... खुद तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे मुख्यमंत्री

    खबरें और भी