Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमित शाह से मिले NCPI के सांसद, मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई पर हस्तक्षेप की मांग

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:26 PM (IST)

    एनसीपीआइ सांसदों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई और मुर्शिदाबाद में मतदाता सूची से नाम हटाने पर चिंता ...और पढ़ें

    NCPI के सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात (फोटो-पीटीआई)

    NCPI के सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात (फोटो-पीटीआई)

    HighLights

    1. एनसीपीआइ सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात।

    2. मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने पर हस्तक्षेप की मांग।

    3. मुर्शिदाबाद मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भी जताई चिंता।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआइ) के सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई पर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया पर भी अपनी चिंता सामने रखी।

    प्रतिनिधिमंडल में सांसद अबू ताहेर खान, यूसुफ पठान व अन्य सांसद शामिल थे। अबू ताहेर ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जाए, लेकिन किसी एक समुदाय को निशाना बनाकर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

    एसआइआर को लेकर उन्होंने दावा किया कि मुर्शिदाबाद में करीब पांच लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जबकि वे वहां के स्थायी निवासी व जन्म से बंगाल के नागरिक हैं।

    नाम कटने के कारण उन लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन मामलों में त्वरित सुनवाई कर उनके नाम दोबारा मतदाता सूची से जोड़े जाने चाहिए।

    सांसदों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। दूसरी तृणमूल सांसद सौगत राय ने इन सांसदों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले उन्हें अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

    दोहरी रणनीति अपनाने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। मालूम हो कि तृणमूल सांसदों का एक गुट एनसीपीआइ में शामिल हो चुका है।

    मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहले ही साफ कर चुके हैं कि अदालत के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई की जा रही है और यह केवल मस्जिदों तक सीमित नहीं है, बल्कि मंदिरों से भी लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं।

    लाउडस्पीकर मामले में अदालत जाएगा ऋतब्रत गुट

    तृणमूल कांग्रेस के बागी ऋतब्रत गुट ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मामले में अदालत जाने की चेतावनी दी है। बागी गुट के 16 विधायकों ने इसे लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। ऋतब्रत ने कहा-'हमने मुख्यमंत्री के सामने अपनी शिकायतें रखी हैं। जरुरत पडऩे पर अदालत भी जाएंगे। इस बाबत हम कानूनी परामर्श ले रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में सागर सोनकर गिरफ्तार, मर्डर की साजिश और 40 लाख रुपये के लेनदेन का आरोप

    खबरें और भी