Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झालमुड़ी पर राजनीति, EVM पर सवाल और पीएम मोदी का खुला पत्र; बंगाल के दूसरे चरण में कई फैक्टर

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 11:11 PM (GMT+05:30)

    बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले प्रचार गर्म रहा, जिसमें झालमुड़ी पर राजनीति और ईवीएम पर सवाल उठे। ...और पढ़ें

    दूसरे चरण के चुनाव के मुख्य फैक्टर (फोटो-पीटीआई)

    दूसरे चरण के चुनाव के मुख्य फैक्टर (फोटो-पीटीआई)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी माहौल बेहद गर्म और आरोप-प्रत्यारोप से भरा हुआ नजर आ रहा है। पहले चरण में भारी मतदान के बाद सभी प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

    दूसरे चरण के प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जैसे बड़े नेताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस चुनाव में झालमुड़ी (बंगाल का लोकप्रिय स्नैक) भी राजनीतिक प्रतीक बन गया।

    बंगाल चुनाव में झालमुड़ी

    हाल में झाड़ग्राम में चुनावी जनसभा के बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा झालमुड़ी खाने और आम लोगों से जुड़ने की कोशिश को विपक्ष ने चुनावी नाटक बताया, जबकि ममता बनर्जी ने इसके जवाब में एक दिन पहले रविवार को सब्जी बाजार में जाकर सब्जियों की खरीदारी की और आम जनता से संपर्क साधा।

    पीएम के झालमुड़ी खाने चुनावी नाटक बता चुकीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दूसरे चरण के मतदान से पहले इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर आशंका जताई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने को कहा।

    इन सबके बीच पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार अंतिम दिन सोमवार दिन में बैरकपुर में अंतिम चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम में बंगाल के लोगों के नाम दो पेज का एक खुला पत्र लिखकर विकसित बंगाल का विजन पेश किया।

    खबरें और भी

    उन्होंने राज्य में डर का माहौल होने का आरोप लगाया और भाजपा को बदलाव का विकल्प बताया। पीएम ने इस पत्र को एक्स पर साझा करते हुए आडियो संदेश के माध्यम से भी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

    विकसित बंगाल का वादा

    पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुझे अपने परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां की युवा शक्ति हो या नारी शक्ति, हमारे किसान भाई-बहन हों, श्रमिक या फिर कारोबारी, सभी विकसित बंगाल के लिए संकल्पित हैं।

    पीएम ने लिखा- बंगाल के मेरे परिवारजनों, लोकतंत्र के महोत्सव में भाजपा की विजय का ध्वज फहराने का सुनहरा अवसर आपके सामने है। मुझे विश्वास है कि 29 अप्रैल को आप मतदान का नया रिकार्ड बनाएंगे।

    लोकतंत्र का हर महोत्सव बहुत पवित्र होता है

    पीएम ने लिखा- बंगाल के मेरे प्रिय भाइयों और बहनों। लोकतंत्र का हर महोत्सव बहुत पवित्र होता है। मुझे भी बंगाल के इस उत्सव में हिस्सा लेने का अवसर मिला है।

    बीते दिनों मुझे आप सभी के सामने बंगाल के विकास को लेकर भाजपा का रोडमैप रखने का अवसर मिला। आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है।

    इस चुनाव की मेरी आखिरी रैली भी हो चुकी है। मैं अब इस पत्र के माध्यम से बंगाल के अपने हर परिवारजन को अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं। इस चुनाव के दौरान, मैंने बंगाल में एक अलग ही ऊर्जा अनुभव की है।

    इतनी गर्मी के बावजूद, इतनी रैलियों के बाद भी, मुझे बंगाल के इस चुनाव में जरा भी थकान नहीं महसूस हुई। ये रैलियां, ये रोड शो मेरे लिए तीर्थ यात्रा की तरह रहे। मैं मां काली के भक्तों के बीच जाता था, तो संभवत: मां काली भी मुझे निरंतर नई ऊर्जा से भरती जा रही थीं।

    बंगाल की सभी रैलियों में, रोड शो में, मुझे इतने अपनत्व भरे संदेश और चित्र मिले हैं कि मैं उन्हें कभी भुला नहीं सकता। रैलियों और रोड शो के बाद जब भी पहला मौका मिलता है, मैं रात में बहुत तसल्ली से उन चित्रों को देखता हूं।

    आपके प्यार भरे संदेशों को, आपके पत्रों को पढ़ता हूं और अपना जवाब भी लिखवाता हूं। युवा हों, बहनें बेटियां हों, बुजुर्ग हों, हर आयु वर्ग के साथियों में स्नेह का जो भाव मैं देखता हूं, वो मेरे जीवन की असली पूंजी है।

    भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए

    इस चुनाव के दौरान मैंने ये भी देखा कि बंगाल के युवा हों, महिलाएं हों, किसान हों, श्रमिक हों, सभी विकसित बंगाल के लिए कितने अधीर हैं। बंगाल का युवा अब आगे बढऩे के लिए खुला मैदान चाहता है।

    बेटियां खुला आसमान चाहती हैं, सुरक्षा चाहती हैं। बंगाल का हर नागरिक, हर परिवार एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है- अब परिवर्तन करना है। भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए। बंगाल की सेवा करना, बंगाल को सुरक्षित करना, ये मेरा दायित्व है।

    बंगाल के सामने उपस्थित हर चुनौती को अवसर में बदलना ये मेरे भाग्य में भी है और मेरी जिम्मेदारी भी है। मैं अपनी इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा। मैं आपको भरोसा देता हूं, कि बंगाल में बीजेपी के मुख्यमंत्री के शपथग्रहण का उत्सव हम सभी मिलकर मनाएंगे। हम सभी मिलकर, बंगाल को विकसित बनाएंगे।

    यह भी पढ़ें- भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी रद करने की मांग, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका