Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    11 मार्च को नए राज्यपाल आरएन रवि पहुंचेंगे कोलकाता, चुनाव की घोषणा से पहले ले सकते हैं शपथ

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 11:43 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों में हलचल तेज है। सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद, केंद्र द्वारा नियुक्त नए राज्यपाल आरएन रवि 11 मार्च को कोलकाता पहुंच ...और पढ़ें

    नए राज्यपाल आरएन रवि चुनाव की घोषणा से पहले ले सकते हैं शपथ(फाइल फोटो)

     नए राज्यपाल आरएन रवि चुनाव की घोषणा से पहले ले सकते हैं शपथ(फाइल फोटो)

    HighLights

    1. आरएन रवि 11 मार्च को कोलकाता पहुंचेंगे

    2. विधानसभा चुनाव घोषणा से पहले लेंगे शपथ

    3. पूर्व आईपीएस अधिकारी, तमिलनाडु के राज्यपाल

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद, केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त नए राज्यपाल आरएन रवि के आगमन की तारीख तय हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, आगामी 11 मार्च (बुधवार) को आरएन रवि कोलकाता पहुंचेंगे।

    माना जा रहा है कि चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनावों की तारीखों के औपचारिक ऐलान से पहले ही उनका शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो जाएगा।

    कौन है आरएन रवि?

    लोकभवन(पूर्ववर्ती राजभवन) को केंद्र की ओर से मिले संदेश के अनुसार, नए राज्यपाल का आगमन सोमवार और मंगलवार को चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ के दौरे को ध्यान में रखकर तय किया गया है। वर्तमान में तमिलनाडु के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभाल रहे आरएन रवि पूर्व में सीबीआइ और इंटेलिजेंस ब्यूरो जैसे प्रमुख संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

    तमिलनाडु के रह चुके है राजपाल

    एक पूर्व आइपीएस अधिकारी को चुनाव से ठीक पहले बंगाल की कमान सौंपना प्रशासनिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ उनके वैचारिक टकराव जगजाहिर रहे हैं।

    ऐसे में राजनीतिक विश्लेषक अब इस बात पर नजर टिकाए हुए हैं कि क्या बंगाल में भी राजभवन और नवान्न (सचिवालय) के बीच वैसी ही तल्खी देखने को मिलेगी। फिलहाल, राज्य प्रशासन उनके स्वागत और शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुट गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'ममता सरकार के कारण बंगाल में अटकी कई रेल परियोजनाएं', रेल मंत्री ने टीएमसी को घेरा