PA की हत्या के बाद मध्यमग्राम पहुंचे सुवेंदु अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश
बंगाल के मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खबर जानकर सुवेंदु अधिकारी तुरंत अस्पताल पहु ...और पढ़ें

अस्पताल पहुंचे सुवेंदु अधिकारी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में राजनीतिक हिंसा और हत्या का तांडव चरम पर है। बुधवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में बेखौफ बदमाशों ने भाजपा के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी। अपने पीए की हत्या की खबर सुनकर सुवेंदु अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां रथ का शव रखा है।
घटना से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ अस्पताल परिसर व आसपास जुटी। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौके पर पहुंचे। सुवेंदु अधिकारी काफी देर से अस्पताल में ही मौजूद हैं।
शमिक भट्टाचार्य ने की घटना की निंदा
बंगाल भाजपा के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह दर्शाती है कि बंगाल में राजनीति कितने निचले स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, सुवेंदु अधिकारी के भाई व पूर्व सांसद दिव्येंदु अधिकारी ने हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की।
टीएमसी ने भी की सीबीआई जांच की मांग
इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मध्यग्राम में सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की कड़ी निंदा की है।
पार्टी ने देर रात एक आधिकारिक बयान जारी कर आरोप लगाया है कि चुनाव नतीजों के बाद पिछले तीन दिनों में भाजपा समर्थित तत्वों द्वारा कथित रूप से की गई हिंसा में तीन टीएमसी कार्यकर्ताओं की भी जान गई है, जबकि आचार संहिता अभी लागू है।
टीएमसी ने इस मामले में कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग की है, ताकि दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द न्याय के दायरे में लाया जा सके।
पार्टी ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बयान में कहा गया है कि लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं के लिए कोई जगह नहीं है और इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों को तुरंत सख्त सजा मिलनी चाहिए।
खबरें और भी
निजी सचिव की हत्या के बाद मध्यमग्राम पहुंचे सुवेंदु अधिकारी। pic.twitter.com/WviSXZxaJO
— abhishek pratap (@Ajababhishek) May 6, 2026
यह भी पढ़ें: 'मामले की हो सीबीआई जांच', सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर आया TMC का रिएक्शन