Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मामले की हो सीबीआई जांच', सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर आया TMC का रिएक्शन

    Updated: Thu, 07 May 2026 02:38 AM (GMT+05:30)

    तृणमूल कांग्रेस ने मध्यग्राम में सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की ...और पढ़ें

    सुवेंदु अधिकारी के पीएम की गोली मारकर हत्या।

    सुवेंदु अधिकारी के पीएम की गोली मारकर हत्या।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मध्यग्राम में सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने देर रात एक आधिकारिक बयान जारी किया है।

    आरोप लगाया है कि चुनाव नतीजों के बाद पिछले तीन दिनों में भाजपा समर्थित तत्वों द्वारा कथित रूप से की गई हिंसा में तीन टीएमसी कार्यकर्ताओं की भी जान गई है, जबकि आचार संहिता अभी लागू है।

    टीएमसी ने सीबीआई जांच की मांग की

    टीएमसी ने इस मामले में कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग की है, ताकि दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द न्याय के दायरे में लाया जा सके। पार्टी ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बयान में कहा गया है कि लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं के लिए कोई जगह नहीं है और इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों को तुरंत सख्त सजा मिलनी चाहिए।

    बंगाल में हिंसा जारी

    बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़ी में बुधवार को बदमाशों ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गोलीमार का हत्या कर दी। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई।

    बदमाशों ने निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गाड़ी रूकवाई तथा उसके बाद उन्हें लक्ष्य कर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से अंधाधुंध फायरिंग की। चंद्रनाथ के सिर, सीने व पेट में कई गोलियां लगी। उन्हें तुरंत मध्यमग्राम के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया।

    सीने को भेदकर गई गोली

    चिकित्सकों का कहना है की गोली सीने को भेद कर गई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस घटना में गाड़ी का चालक भी घायल हुआ है। उसे भी गोली लगी है। उसे कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए।

    खबरें और भी

    पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि घटना पूर्व नियोजित थी। घटना के पीछे गंभीर साजिश की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, गाड़ी घेरकर की अंधाधुंध फायरिंग