'100 सालों तक सत्ता में रहेगी भाजपा...' बंगाल जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी की हुंकार; बताया कौन सी सीट छोड़ेंगे?
बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी राज्य में 100 साल तक सत्ता में रहेगी और वोट शेयर 60% तक बढ़ेगा। ...और पढ़ें
-1778083236759_m.webp)
सुवेंदु अधिकारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर में हराकर और नंदीग्राम से तीसरी बार जीत हासिल करने वाले नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि हम इस तरह से काम करेंगे कि राज्य में भाजपा की सरकार सौ साल तक बनी रहे।
जीत के बाद अपने गृह जिले पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम पहुंचे सुवेंदु ने दिन में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों व जनसमूह को संबोधित करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले चुनाव में राज्य में भाजपा का वोट शेयर मौजूदा 48 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा।
-1778083101277.jpg)
कौन सी सीट छोड़ेंगे सुवेंदु?
सुवेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि वह 10 दिनों के भीतर भवानीपुर व नंदीग्राम में से एक सीट खाली कर देंगे। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि मैं कौन सी सीट बरकरार रखूंगा। सुवेंदु ने कहा कि मैं भवानीपुर और नंदीग्राम के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी कभी नहीं भूलूंगा।
मैं नंदीग्राम व भवानीपुर का कर्ज चुकाऊंगा। सुवेंदु ने ममता बनर्जी के राजनीतिक गढ़ व गृह क्षेत्र कोलकाता के भवानीपुर में सोमवार को 15,000 से अधिक वोटों से हराकर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो को करारा झटका दिया और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बीच पार्टी को निर्णायक मनोवैज्ञानिक दबाव में ला दिया।
खबरें और भी
-1778083120611.jpg)
पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
सुवेंदु ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से तुरंत विजय जुलूस नहीं निकालने और शांति बनाए रखने की अपील भी की।पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- अभी विजय रैलियां नहीं निकालें। शांति और अनुशासन बनाए रखें। नौ मई के बाद जश्न मनाएं, जिस दिन नई सरकार बनेगी।
कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचारों को कभी नहीं भूलेंगे तृणमूल कांग्रेस शासन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों का जिक्र करते हुए सुवेंदु ने कहा कि वह उन पर हुए अत्याचारों को कभी नहीं भूलेंगे।

सुवेंदु ने नंदीग्राम के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि भी दी। नंदीग्राम के निवासियों को बेहतर पेयजल आपूर्ति और बेहतर अस्पतालों का आश्वासन भी दिया।
यह भी पढ़ें- चुनाव नतीजों के बाद ममता की पहली बैठक से 11 तृणमूल विधायक रहे नदारद, अटकलें तेज
यह भी पढ़ें- 'मुझे बर्खास्त कर दो, इस्तीफा नहीं दूंगी...; ममता जाएंगी सुप्रीम कोर्ट? विधायकों को दिया नया टास्क