बंगाल CM की दौड़ में सुवेंदु अधिकारी ही नहीं 4 नाम भी चर्चा में, टॉप पर कौन?
बंगाल में भाजपा की जीत के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हैं। सुवेंदु अधिकारी इस दौड़ में सबसे आगे हैं। ...और पढ़ें

बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? (फोटो-पीटीआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में भाजपा की जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक कल राज्य पहुंच सकते हैं, जिसके बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। संभावना है कि नौ मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।
सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में फिलहाल सबसे आगे माने जा रहे हैं। राज्य में भाजपा की इस बड़ी जीत के पीछे उनकी अहम भूमिका मानी जा रही है।
बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
सुवेंदु ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम फिर 2026 के चुनाव में भवानीपुर दोनों सीटों पर टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को हराकर जीत दर्ज की। बतौर नेता प्रतिपक्ष, पार्टी विधायकों के बीच उनकी मजबूत पकड़ भी उनके पक्ष में जाती है।
हालांकि, उनके सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। सुवेंदु अधिकारी मूल रूप से भाजपा के पुराने नेता नहीं हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से उनका सीधा जुड़ाव नहीं माना जाता। ऐसे में पार्टी नेतृत्व कोई नया या चौंकाने वाला चेहरा भी आगे ला सकता है।
इसी कड़ी में राज्य भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य का नाम भी चर्चा में है। वे संघ से जुड़े रहे हैं और पार्टी के पुराने नेताओं में गिने जाते हैं। उनकी स्वीकार्यता भी अच्छी मानी जाती है, जिससे वे मजबूत दावेदार बनते हैं।
खबरें और भी
इसके अलावा दिलीप घोष और स्वपन दासगुप्ता के नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल बताए जा रहे हैं। दिलीप घोष का संघ से जुड़ाव और संगठन में लंबा अनुभव उनके पक्ष में जाता है, जबकि स्वपन दासगुप्ता को केंद्रीय नेतृत्व के करीबी माना जाता है, हालांकि उनकी जन-परिचित छवि अपेक्षाकृत कम है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा हाल के वर्षों में कई राज्यों में अपेक्षाकृत कम चर्चित चेहरों को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका चुकी है। ऐसे में बंगाल में भी पार्टी आउट ऑफ द बाक्स फैसला ले सकती है।
यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने नहीं दिया इस्तीफा तो कैसे बनेगा BJP का मुख्यमंत्री; क्या कहता है नियम?
यह भी पढ़ें- 'संविधान में सब लिखा है...', ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने पर बोले सुवेंदु अधिकारी