Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM ममता की ‘स्पेशल 40’ की टीम तैयार, बंगाल चुनाव के लिए क्या है दीदी का प्लान? Inside Story

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 06:36 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, तृणमूल कांग्रेस अगले सप्ताह से राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। जो विभिन्न मुद्दों पर पार् ...और पढ़ें

    HighLights

    1. TMC अगले सप्ताह से राज्यव्यापी प्रचार अभियान शुरू करेगी

    2. पार्टी ने 40 नेताओं की 'स्पेशल 40' टीम बनाई है

    3. केंद्र पर आरोप और राज्य योजनाओं का प्रचार मुख्य मुद्दे

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल ने अपने प्रचार अभियान को तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी अगले सप्ताह से पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर जनसंपर्क और प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है।

    40 नेताओं की स्पेशल टीम

    सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने अपने पक्ष को मजबूती से रखने के लिए लगभग 40 नेताओं की एक विशेष टीम तैयार की है, जिसे “स्पेशल 40” नाम दिया गया है। ये नेता राज्य स्तर पर पार्टी के वक्ता के रूप में सक्रिय रहेंगे और विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे। इसके अलावा प्रत्येक जिले में भी दो से चार स्थानीय वक्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।

    इस टीम में सांसद, मंत्री, छात्र संगठन और युवा संगठन के नेता तथा आइटी सेल के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पार्टी का लक्ष्य है कि राज्य भर में समन्वित तरीके से अपनी उपलब्धियों और नीतियों को जनता तक पहुंचाया जाए। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रचार के दौरान कई प्रमुख मुद्दों को सामने रखा जाएगा।

    केंद्र सरकार पर आरोप

    इनमें केंद्र सरकार पर मनरेगा और आवास योजनाओं के लिए पर्याप्त धन नहीं देने का आरोप, राज्य सरकार की सामाजिक योजनाओं जैसे लक्ष्मी भंडार और युवासाथी का प्रचार, तथा मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी नेतृत्व द्वारा उठाए गए कदम शामिल हैं।

    खबरें और भी

    सूत्रों का कहना है कि चुनाव की घोषणा होते ही तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है, जिसके बाद पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 11 मार्च को नए राज्यपाल आरएन रवि पहुंचेंगे कोलकाता, चुनाव की घोषणा से पहले ले सकते हैं शपथ