विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल को दो और वंदे भारत ट्रेन की मिलेगी सौगात, हावड़ा से पटना और रांची रूट पर 24 से होगा संचालन

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Fri, 22 Sep 2023 09:34 PM (GMT+05:30)

भारतीय रेलवे 24 सितंबर को बंगाल को दो और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देने जा रहा है। इसमें पहला ...और पढ़ें

24 को बंगाल को दो और वंदे भारत ट्रेन की मिलेगी सौगात। (फोटो- जागरण)
24 को बंगाल को दो और वंदे भारत ट्रेन की मिलेगी सौगात। (फोटो- जागरण)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भारतीय रेलवे 24 सितंबर को बंगाल को दो और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देने जा रहा है। इसमें पहला पटना से हावड़ा वंदे भारत और दूसरा रांची से हावड़ा वंदे भारत शामिल है, जिसका संचालन आखिरकार शुरू होने जा रहा है।

24 सितंबर से ट्रेनों का होगा संचालन 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश में विभिन्न रूटों पर कुल नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें पटना- हावड़ा एवं रांची- हावड़ा वंदे भारत भी शामिल है। शुक्रवार को रेलवे की ओर से एक बयान में बताया गया कि इस दोनों ट्रेनों को लेकर बंगाल की यह पांचवीं वंदे भारत होगी।

यहां पढ़ेंः रांची से टाटानगर होकर हावड़ा जाएगी वंदे भारत, चेन्‍नई से पहुंची चमचमाती नई रैक; जानें पूरा टाइम टेबल

बिहार को भी वंदे भारत की सौगात

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी रांची से बंगाल के हावड़ा के बीच अत्याधुनिक सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत के साथ देश के पूर्वी हिस्से में रेल कनेक्टिविटी और बढ़ जाएगी।

तीन राज्यों के यात्रियों को मिलेगा फायदा

बयान में बताया गया कि इस कदम का उद्देश्य तीनों राज्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए परिवहन का तेज़ और अधिक कुशल साधन प्रदान करना है। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि पटना से हावड़ा के बीच 532 किलोमीटर की दूरी वंदे भारत महज साढ़े छह घंटे में तय करेगी, जबकि इस मार्ग पर वर्तमान में सबसे तेज चलने वाली ट्रेन आठ घंटे या इससे अधिक समय में तय करती है।

समय की होगी बचत

उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक वंदे भारत यात्रियों को तेज गति और आरामदायक यात्रा का साधन व विकल्प उपलब्ध कराएगी। इससे आवाजाही में समय की बचत होगी। पूर्वी भारत के इन प्रमुख शहरों के बीच वंदे भारत की सेवा शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन व वाणिज्यिक व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अपनी गति व अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत पटना व रांची से हावड़ा के बीच यात्रियों के लिए भविष्य में पसंदीदा विकल्प बनने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ेंः रांची से टाटानगर होकर हावड़ा जाएगी वंदे भारत, चेन्‍नई से पहुंची चमचमाती नई रैक; जानें पूरा टाइम टेबल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।