Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल चुनाव परिणाम 2026: मतगणना के लिए 432 ऑब्जर्वर तैनात, उत्तर 24 परगना में सबसे ज्यादा निगरानी

    Updated: Sun, 03 May 2026 05:54 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए कुल 432 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जिसमें उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 49 और अलीपुरद्वार में सबसे कम 6 प ...और पढ़ें

    बंगाल में मतगणना के लिए 432 ऑब्जर्वर तैनात (फाइल फोटो- PTI)

    बंगाल में मतगणना के लिए 432 ऑब्जर्वर तैनात (फाइल फोटो- PTI)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों की घड़ी अब करीब है। सोमवार को राज्य की 293 सीटों (फालता को छोड़कर) पर होने वाली मतगणना को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव आयोग ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आयोग ने शनिवार को काउंटिंग ऑब्जर्वर की आधिकारिक सूची जारी कर दी है, जिसके तहत कुल 432 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।

    उत्तर 24 परगना में 'सुपर विजिलेंस'

    आयोग की सूची के अनुसार, उत्तर 24 परगना जिला इस बार मतगणना के केंद्र में रहने वाला है। यहां की 33 सीटों के लिए सर्वाधिक 49 काउंटिंग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इसके ठीक बाद दक्षिण 24 परगना का नंबर आता है, जहां 31 सीटों के लिए 45 पर्यवेक्षकों की भारी-भरकम टीम तैनात की गई है। हालांकि, फालता सीट पर गणना टलने के कारण इस संख्या में मामूली फेरबदल की संभावना है।

    अलीपुरद्वार में सबसे कम अमला

    जहां एक ओर बड़े जिलों में आब्जर्वर्स की फौज उतारी गई है, वहीं अलीपुरद्वार में सबसे कम पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। यहां की पांच सीटों के लिए केवल छह ऑब्जर्वर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजधानी कोलकाता की बात करें तो यहाँ की 11 सीटों के लिए 12 पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे।

    165 अतिरिक्त पर्यवेक्षक भी संभालेंगे मोर्चा

    इस बार आयोग ने उन विधानसभा क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है जहां एक से अधिक मतगणना कक्ष हैं। ऐसे केंद्रों के लिए 165 अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जो पहले से तैनात पर्यवेक्षकों की सहायता करेंगे।

    खबरें और भी

    सुरक्षा का 'घेरा' पर कमरे में प्रवेश नहीं

    मतगणना केंद्रों के बाहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 77 पुलिस ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। आयोग ने स्पष्ट आदेश दिया है कि ये पुलिस पर्यवेक्षक किसी भी परिस्थिति में मतगणना कक्ष के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे। इनका काम बाहरी परिसर में समन्वय और व्यवस्था बनाए रखना होगा।

    यह भी पढ़ें- मतगणना से पहले बंगाल में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, दो गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: ममता की परीक्षा या BJP का मौका? 10 पॉइंट्स में समझिए पूरा सियासी समीकरण