Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल चुनाव: पहले चरण में 14 उम्मीदवार निरक्षर, 29 सिर्फ हस्ताक्षर करने में सक्षम

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 07:04 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। पश्चिम बंगाल इलेक्शन वॉच और ADR के ...और पढ़ें

    पश्चिम बंगाल चुनाव में कितने पढ़े-लिखे उम्मीदवार

    पश्चिम बंगाल चुनाव में कितने पढ़े-लिखे उम्मीदवार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता को लेकर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है।

    पश्चिम बंगाल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफाम्र्स द्वारा उम्मीदवारों के हलफनामों के विश्लेषण में सामने आया कि कुल 1475 उम्मीदवारों में से 14 पूरी तरह निरक्षर हैं, जबकि 29 उम्मीदवार केवल हस्ताक्षर कर सकते हैं।

    आंकड़ों के अनुसार, 32 उम्मीदवार पांचवीं पास, 180 आठवीं पास और 246 दसवीं पास हैं। वहीं उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों की संख्या भी कम नहीं है।

    361 स्नातक, 225 स्नातकोत्तर और 20 पीएचडी डिग्रीधारी उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में 152 सीटों पर 70 से अधिक दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

    उम्र के आधार पर 25-30 वर्ष के 103, 31-40 वर्ष के 347 और 41-50 वर्ष के 453 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा 71-80 वर्ष आयु वर्ग के 49 और 81-85 वर्ष के दो उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।

    1308 पुरुष और 167 महिला उम्मीदवार

    लिंग अनुपात की बात करें तो 1308 पुरुष और 167 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि 466 उम्मीदवार निर्दलीय हैं। इस रिपोर्ट के बाद उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।

    वेस्ट बंगाल इलेक्शन वाच की राच्य संयोजक उच्जयिनी हलीम ने सुझाव दिया है कि मतदान केंद्रों के बाहर उम्मीदवारों की शिक्षा सहित हलफनामे का संक्षिप्त विवरण प्रदर्शित करना अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि मतदाता सूचित निर्णय ले सकें।

    यह भी पढ़ें- IIT खड़गपुर में फिर छात्र की मौत, तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान