Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल में UPSC की तर्ज पर होगी शिक्षक भर्ती की परीक्षा, शुभेंदु अधिकारी ने किया एलान

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 11:01 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पूर्व मुख्य सचिव दुष्मंत नारियाला को स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) का अध्यक्ष नियु ...और पढ़ें

    UPSC की तर्ज पर बंगाल में होगी शिक्षक भर्ती (फाइल फोटो)

    UPSC की तर्ज पर बंगाल में होगी शिक्षक भर्ती (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पूर्व मुख्य सचिव दुष्मंत नारियाला बने SSC अध्यक्ष।

    2. शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अब यूपीएससी की तर्ज पर।

    3. नियुक्तियां केवल मेरिट और योग्यता के आधार पर होंगी।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और राजनीति से मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के पूर्व मुख्य सचिव दुष्मंत नारियाला को स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    सरकार का कहना है कि अब शिक्षक भर्ती परीक्षा यूपीएससी की तर्ज पर कराई जाएगी और पूरी प्रक्रिया में किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप की गुंजाइश नहीं होगी।

    शनिवार शाम मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इंटरनेट मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने सत्ता में आने के बाद भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता लाने और सभी भर्ती आयोगों को राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रखने का वादा किया था।

    बजट में रिक्त पदों पर नियुक्ति की घोषणा के समय भी यह स्पष्ट किया गया था कि किसी भी भर्ती समिति में कोई राजनीतिक व्यक्ति शामिल नहीं होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दुष्मंत नारियाला जैसे अनुभवी आइएएस अधिकारी की नियुक्ति से स्कूल सर्विस कमीशन की कार्यप्रणाली अधिक निष्पक्ष और विश्वसनीय बनेगी। सरकार का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराना है।

    मेरिट और योग्यता ही होगी नियुक्ति का एकमात्र आधार

    उन्होंने कहा कि नई सरकार में नौकरी का एकमात्र आधार मेरिट और योग्यता होगी। पिछली सरकार के कार्यकाल में भर्ती प्रक्रियाओं में जिस प्रकार के भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे, उनकी पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। सरकार योग्य अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उन्हें निष्पक्ष तरीके से नियुक्ति पत्र देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'लोकतंत्र में आलोचना सुनना और जनता की सेवा ही सर्वोपरि', बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला