विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप की वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति के साथ हुई बातचीत, कहा- मादुरो की गिरफ्तारी के बाद सुधरे हालात

Published: Thu, 15 Jan 2026 03:11 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से लंबी बातचीत की। ट्रंप ने कहा कि मादुरो ...और पढ़ें

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हुई बातचीत (फोटो-रॉयटर्स)

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हुई बातचीत (फोटो-रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी सेना ने 3 जनवरी को वेनेजुएला पर हमला करके इस देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें अपने साथ अमेरिका ले गए थे। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के बीच लंबी बातचीत हुई है।

डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार 14 जनवरी को वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से लंबी बातचीत की बात कही। ट्रंप ने बताया, 'हम जबरदस्त प्रगति कर रहे हैं।' ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने बताया, 'आज हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई और वह एक शानदार शख्सियत हैं।'

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हालात सुधरे

अमेरिकी राष्ट्रपति ने डेल्सी रोड्रिग्ज से हुई बातचीत को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने और रोड्रिग्ज ने तेल, खनिज, व्यापार और राष्ट्रीय सुरक्षा सहित कई विषयों पर चर्चा की।

ट्रंप ने मादुरो की गिरफ्तारी के बाद कहा था, 'वह पूर्व उप-राष्ट्रपति रोड्रिग्ज को अपनी सत्ता सौंपने के लिए तैयार हैं, लेकिन शर्त यह है कि वह अमेरिका को वेनेजुएला के तेल तक पहुंचने दें। निकोलस मादुरो के वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद पर रहते हुए डेल्सी रोड्रिग्ज इस देश की उप-राष्ट्रपति के पद पर रहीं।

वेनेजुएला के नए युग की शुरुआत

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने भी बुधवार को घोषणा की, 'पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के बाद उनका देश अब एक नए युग की शुरुआत कर रहा है।' डेल्सी ने यह भी कहा कि इस देश ने राजनीति से जुड़े कई राइवल्स की प्रताड़नाओं को सहा है।

यह भी पढ़ें- 'अमेरिका की जगह डेनमार्क को चुनकर की बड़ी गलती', ट्रंप ने ग्रीनलैंड को दी खुली धमकी

यह भी पढ़ें- ट्रंप के हमले का दिखने लगा असर, वेनेजुएला ने रिहा किए जेल में बंद अमेरिकी नागरिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।