Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'एक ही रात में खत्म हो जाएगा ईरान', सीजफायर की डेडलाइन से पहले ट्रंप ने फिर दी धमकी

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 11:50 PM (GMT+05:30)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को शांति समझौते की समय सीमा नजदीक आने पर "एक रात में खत्म" करने की धमकी दी है। ...और पढ़ें

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पीसी।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पीसी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने शांति समझौते की समय सीमा नजदीक आते ही ईरान से एक बार फिर धमकी भरे लहजे में कहा कि एक ही रात में पूरे मुल्क को खत्म किया जा सकता है और शायद वह रात कल हो सकती है।

    राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है और कहा कि वह रात शायद मंगलवार की शाम हो सकती है।"

    ट्रंप बार-बार दे रहे हैं चेतावनी

    ट्रंप ने बार-बार चेतावनी दी है कि अगर तेहरान कोई समझौता करने में नाकाम रहता है या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा नहीं खोलता तो अमेरिका ईरान में बिजली संयंत्रों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों पर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा था कि ईरान के पास समझौता करने के लिए मंगलवार रात 8 बजे (ET) तक का समय है।

    ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया को दी धमकी

    ट्रंप ने गिरे हुए पायलट की जानकारी लीक करने पर मीडिया को जेल भेजने की धमकी दी। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक अज्ञात मीडिया संस्थान को जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर वह उस व्यक्ति का नाम नहीं बताता, जिसने ईरान में लापता हुए अमेरिकी सैन्य पायलट के बारे में जानकारी लीक की है तो उसे जेल जाना पड़ेगा।

    ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम उस मीडिया कंपनी के पास जाएंगे जिसने यह जानकारी जारी की है और हम उनसे कहेंगे कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। या तो उस व्यक्ति का नाम बता दो या फिर जेल जाने के लिए तैयार हो जाओ।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'युद्ध जारी रहेगा...', ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें