Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    FBI ने बाल्टीमोर पुल हादसे में शुरू की आपराधिक जांच, जहाज के रवाना होने से पहले दिक्कत की हो रही तहकीकात

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 10:00 PM (IST)

    Baltimore Bridge Accident एफबीआई ने बाल्टीमोर पुल हादसे की आपराधिक जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं रवाना होने से पहले क ...और पढ़ें

    जांचकर्ताओं ने जहाज का ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डर बरामद किया। (फाइल फोटो)
    जांचकर्ताओं ने जहाज का ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डर बरामद किया। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कहीं रवाना होने से पहले दिक्कत की जानकारी तो नहीं थी
    2. फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज 26 मार्च को डाली जहाज से टकराने से ढह गया था
    3. जांचकर्ताओं ने जहाज का ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डर बरामद किया

    पीटीआई, न्यूयॉर्क। एफबीआई ने बाल्टीमोर पुल हादसे की आपराधिक जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं रवाना होने से पहले क्रू मेंबर को समस्या की जानकारी तो नहीं थी। पटाप्सको नदी पर बना 2.6 किलोमीटर लंबा चार लेन वाला फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज 26 मार्च को डॉली जहाज से टकराने से ढह गया था।

    डॉली पर सवार चालक दल में 20 भारतीय और एक श्रीलंकाई शामिल था। हादसे के वक्त पुल पर मरम्मत कर रहे छह श्रमिक नदी में जा गिरे थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी। एफबीआई एजेंट सोमवार सुबह तलाशी के लिए जहाज पर चढ़ते दिखे थे। इस संबंध में एफबीआई की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

    जांचकर्ताओं ने जहाज का ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डर बरामद किया

    सुरक्षा जांचकर्ताओं ने जहाज का ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डर बरामद कर लिया है, जो इसकी स्थिति, गति, दिशा, रडार, ब्रिज ऑडियो और रेडियो संचार के साथ ही अलार्म पर डेटा प्रदान करता है।

    जहाज बेल्जियम के एंटवर्प बंदरगाह की घटना में शामिल था

    गौरतलब है कि यही जहाज 2016 में बेल्जियम के एंटवर्प बंदरगाह में एक घटना में शामिल था, जब यह उत्तरी सागर कंटेनर टर्मिनल से बाहर निकलने की कोशिश करते समय एक घाट से टकरा गया था। सिंगापुर के समुद्री और बंदरगाह प्राधिकरण के अनुसार, जहाज पिछले जून और सितंबर में विदेशी-बंदरगाह निरीक्षण में सफल रहा था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Congo Attack: कांगो में आतंकी हमला, IS से जुड़े हमलावरों ने 11 लोगों को उतारा मौत के घाट; वाहनों को भी लगाई आग