Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार, अपने ही दो बच्चों की हत्या का लगा आरोप

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 02:19 PM (IST)

    अमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय मूल की 35 वर्षीय प्रियथारसिनी नटराजन पर अपने दो बच्चों की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच् ...और पढ़ें

    भारतीय मूल की महिला बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार। फोटो - X

    भारतीय मूल की महिला बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार। फोटो - X

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय मूल की 35 वर्षीय महिला पर अपने दो बच्चों की हत्या का आरोप लगा है। इस घटना के बाद पूरे न्यू जर्सी में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी महिला की पहचान प्रियथारसिनी नटराजन के रूप में हुई है, जो न्यू जर्सी के हिल्सबर्ग में रहती थी। मंगलवार को अमेरिका पुलिस ने नटराजन को हिरासत में लिया। महिला को समरसेट काउंटी कोर्ट में पेश किया गया है।

    पिता ने दी जानकारी

    अदालत में कार्रवाई के दौरान एडवोकेट जॉन मैकडॉनल्ड ने बताया कि हत्या 13 जनवरी 2026 को हुई थी। उसी दिन लगभग 6:45 बजे एक व्यक्ति ने 911 पर फोन करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी।

    जॉन के अनुसार, फोन करने वाला व्यक्ति शायद मृतक बच्चों का पिता था। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने बच्चों के साथ कुछ किया है। दोनों बच्चों की उम्र 5 साल और 7 साल थी। जब वो काम से घर लौटा, तो उसने दोनों बच्चों को अचेत अवस्था में पाया।

    बेडरूम में मिले बच्चों के शव

    जानकारी मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों बच्चों के शव बेडरूम में पड़े मिले। घटनास्थल पर शिकायत करने वाला व्यक्ति और नटराजन भी मौजूद थे। पुलिस की मेडिकल टीम ने बच्चों को होश में लाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन वो नाकामयाब रहे।

    खबरें और भी

    जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने नटराजन को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बच्चों की पहचान गुप्त रखी है। वहीं, मामले से जुड़ी कोई भी औपचारिक जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

    यह भी पढ़ें- मां की तलाश में 41 साल बाद भारत आए डच मेयर, नागपुर में जन्म के 3 दिन बाद ही छोड़ गई थी अनाथालय