Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका: न्यू जर्सी में भारी बारिश के बाद BJ स्टोर की छत गिरी, दो लोग दबे

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 10:23 AM (IST)

    न्यू जर्सी में भारी बारिश के कारण एक BJ स्टोर की छत गिर गई, जिसमें दो लोग दब गए लेकिन सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे के वक्त स्टोर में 27 लोग मौजूद थे औ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. न्यू जर्सी में भारी बारिश से BJ स्टोर की छत गिरी।

    2. दो लोग छत गिरने से दबे, सुरक्षित बाहर निकाले गए।

    3. बचाव दल ने ड्रोन और K-9 टीमों से तलाशी ली।

    डिजिटल डेस्क, न्यू जर्सी। अमेरिका ने न्यू जर्सी में सोमवार को एक हादसा हो गया। यहां भारी बारिश के बाद BJ स्टोर की छत गिर गई, जिसके नीचे स्टोर में मौजूद दो लोग दब गए। हालांकि वे खुद को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे।

    Monmouth County rain

    अधिकारियों ने बताया कि जब छत गिरी तो स्टोर के अंदर 27 लोग मौजूद थे। ओशन टाउनशिप पुलिस, मोनमाउथ काउंटी शेरिफ के डिप्टी और अन्य बचावकर्मी सुबह करीब 11:16 बजे BJ होलसेल क्लब पहुंचे।

    ड्रोन से हुई तलाशी

    बचाव कर्मियों ने बिल्डिंग की पूरी तलाशी ली। इसमें ड्रोन और K-9 टीमों की मदद ली गई। पिछले 24 घंटे में इलाके में 6 इंच तक बारिश दर्ज की गई है। इसमें से ज्यादातर बारिश सोमवार सुबह हुई।

    Monmouth County Sheriff Office

    शेरिफ शॉन गोल्डन ने कहा कि जिन बचावकर्मियों ने मुश्किल हालात में भी तेजी से काम किया, वह तारीफ के काबिल हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ और खराब मौसम के बावजूद सबने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि हर कोई सुरक्षित है।

    तेज बारिश से इलाके में बाढ़ जैसे हालात

    BJ होलसेल क्लब की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं आई है। हादसे में किसी के घायल होने की भी खबर नहीं है। बता दें कि सोमवार की दोपहर तक मिड-अटलांटिक और नॉर्थ-ईस्ट के 6 करोड़ से ज्यादा लोग बाढ़ की चेतावनी के दायरे में थे।

    खबरें और भी

    Monmouth County flood

    अधिकारियों ने लोगों से इलाके में हो रही तेज बारिश और तूफान से सतर्क रहने के लिए कहा है। अनुमान है कि शाम को और ज्यादा बारिश हो सकती है। नेशनल वेदर सर्विस ने मोनमाउथ काउंटी में बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

    यह भी पढ़ें- जयपुर में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी, 11 मजदूर दबे; रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल