Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सोलेमानी की भतीजी और बेटी पर एक्शन, अमेरिका ने रद किया ग्रीन कार्ड

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 11:04 PM (IST)

    अमेरिकी विदेश विभाग ने दिवंगत ईरानी कमांडर कासिम सोलेमानी की भतीजी हामिदेह सोलेमानी अफशर और उनकी बेटी का ग्रीन कार्ड रद कर दिया है। मार्को रूबियो ने घ ...और पढ़ें

    अमेरिक ने ईरानी कमांडर कासिम सोलेमानी की भतीजी पर लिया एक्शन (फोटो-रॉयटर्स)

    अमेरिक ने ईरानी कमांडर कासिम सोलेमानी की भतीजी पर लिया एक्शन (फोटो-रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हामिदेह सोलेमानी अफशर और उनकी बेटी अब अमेरिकी संघीय एजेंटों की हिरासत में हैं। सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रूबियो ने उनकी कानूनी स्थायी निवासी स्थिति रद कर दी, इसके बाद इन्हें कैद कर लिया गया है।

    हामिदेह सोलेमानी अफशर, दिवंगत ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सोलेमानी की भतीजी हैं, जिनकी जनवरी 2020 में एक अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी।

    अमेरिकी ने ईरानी लोगों पर की कार्रवाई

    मार्को रूबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की घोषणा करते हुए कहा कि वे दोनों अभी तक ग्रीन कार्ड पर अमेरिका में रह रही थीं।

    मार्को रूबियो ने लिखा, 'हाल तक, हामिदेह सोलेमानी अफशर और उनकी बेटी ग्रीन कार्ड धारक थीं और अमेरिका में ऐशो-आराम की जिंदगी जी रही थीं।'

    रूबियो ने आगे लिखा, 'अफशर, दिवंगत ईरानी मेजर जनरल कासिम सोलेमानी की भतीजी हैं। वह ईरानी शासन की मुखर समर्थक भी हैं, जिन्होंने अमेरिकियों पर हुए हमलों का जश्न मनाया और हमारे देश को महान शैतान कहा।'

    रूबियो ने अपने पोस्ट में बताया, 'इस हफ्ते मैंने अफशर और उनकी बेटी दोनों की कानूनी स्थिति समाप्त कर दी है और अब वे ICE की हिरासत में हैं, जहां से उन्हें अमेरिका से बाहर निकाले जाने की प्रक्रिया चल रही है।'

    रूबियो ने जानकारी देते हुए लिखा, 'ट्रंप प्रशासन हमारे देश को ऐसे विदेशी नागरिकों का घर नहीं बनने देगा जो अमेरिका-विरोधी आतंकवादी शासनों का समर्थन करते हैं।' विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि अफशर के पति के भी अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

    इस महीने की शुरुआत में, रूबियो ने ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व सचिव अली लारीजानी की बेटी, फातिमा अर्देशिर-लारीजानी और उनके पति, सैयद कलंदर मोतामेदी की कानूनी स्थिति भी रद कर दी थी। अली लारीजानी की मौजूदा युद्ध में इजरायली हमलों में मौत हो गई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ईरान युद्ध में 6 अमेरिकी विमान ढेर, ट्रंप पर बढ़ता दबाव; लापता पायलट की तलाश तेज

    यह भी पढ़ें- ईरान युद्ध में दुनिया ने देखी भारत की ताकत... होर्मुज से निकले 8 भारतीय जहाज, चीन के 70 टैंकर अब भी फंसे