Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    24 घंटे लोकेशन पर नजर, फुल प्रूफ प्लानिंग... कैसे हुआ अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू? ट्रंप ने बताया

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 11:27 AM (GMT+05:30)

    ईरान में अमेरिकी फाइटर जेट F-15E गिराए जाने के बाद लापता हुए पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया ...और पढ़ें

    HighLights

    1. डोनल्ड ट्रंप ने ईरान में लापता अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू की पुष्टि की।

    2. ईरान द्वारा F-15E जेट के मार गिराए जाने के बाद से लापता था पायलट


    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच बीते दिनों ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट F-15E जेट को मार गिराया। इस दौरान फाइटर जेट का एक पायलट सुरक्षित बच गया, जबकि दूसरा लापता हो गया। जिसको लेकर अमेरिकी सेना बचाव अभियान चला रही थी। इस बीच ट्रंप ने पुष्टि की है कि ईरान में लापता पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने टुथ सोशल पर किए पोस्ट में लिखा, "हमने उसे बचा लिया! मेरे प्यारे अमेरिकी साथियों, पिछले कुछ घंटों में, अमेरिकी सेना ने अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह अभियान हमारे एक बेहतरीन क्रू सदस्य अधिकारी के लिए था, जो एक बेहद सम्मानित कर्नल भी हैं, और मुझे आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि वह अब पूरी तरह सुरक्षित और सही-सलामत हैं।"

    ट्रंप ने बताया कैसे हुआ अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू?

    ट्रंप ने बताया कि हमारा बहादुर योद्धा ईरान के खतरनाक पहाड़ों में दुश्मन की सीमा के पीछे फंसा हुआ था, और हमारे दुश्मन उसका लगातार पीछा कर रहे थे। ईरानी सैनिक हर घंटे उसके और करीब आते जा रहे थे। लेकिन वह कभी भी सचमुच अकेला नहीं था, क्योंकि उसके कमांडर-इन-चीफ, युद्ध सचिव, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन और उसके साथी योद्धा दिन-रात 24 घंटे उसकी लोकेशन पर नजर रख रहे थे, और उसे बचाने के लिए पूरी लगन से योजना बना रहे थे।

    ट्रंप ने कहा कि मेरे निर्देश पर, अमेरिकी सेना ने उसे वापस लाने के लिए दर्जनों विमान भेजे, जो दुनिया के सबसे घातक हथियारों से लैस थे। उसे कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वह जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएगा।

    खबरें और भी

    सैन्य इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    ट्रंप ने अमेरिकी सेना द्वारा चलाए गए इस बचाव अभियान को चमत्कारी बताया। ट्रंप ने कहा कि हमने कल पुष्टि नहीं की थी, क्योंकि हम अपने दूसरे बचाव अभियान को खतरे में नहीं डालना चाहते थे। सैन्य इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि दो अमेरिकी पायलटों को दुश्मन के इलाके के काफी अंदर से, अलग-अलग अभियानों में बचाया गया है।

    ट्रंप ने बताया कि हम कभी भी किसी अमेरिकी योद्धा को पीछे नहीं छोड़ेंगे। हमने इन दोनों अभियानों को बिना किसी एक भी अमेरिकी सैनिक के मारे जाने या घायल हुए बिना सफलतापूर्वक पूरा किए हैं। हमने ईरान के आसमान में अपना हवाई वर्चस्व और श्रेष्ठता हासिल कर ली है।

    सबको महसूस होना चाहिए गर्व

    ट्रंप ने बताया कि यह एक ऐसा पल है, जिस पर सभी अमेरिकियों- चाहे वे रिपब्लिकन हों, डेमोक्रेट हों या कोई और सभी को गर्व महसूस करना चाहिए और एकजुट होना चाहिए। हमारे पास सचमुच दुनिया के इतिहास की सबसे बेहतरीन, सबसे पेशेवर और सबसे घातक सेना है। ईश्वर अमेरिका की रक्षा करे, ईश्वर हमारे सैनिकों की रक्षा करे।

    ईरान ने नहीं की पुष्टि

    हालांकि, अभी ईरान की ओर से लापता अमेरिकी पायलट के मिलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। जबकि अमेरिकी अधिकारी ने बताया है कि बचाव दल को अभी भी ईरान से सफलतापूर्वक बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचना बाकी है। इसलिए बचाव अभियान अभी भी जारी है।

    यह भी पढ़ें- दुश्मन की सीमा में विमान क्रैश होने पर कैसे जान बचाते हैं अमेरिकी पायलट? इस तरह दी जाती है ट्रेनिंग

    यह भी पढ़ें- ईरान से अपने पायलट को बचाकर ले गया अमेरिका, भारी गोलीबारी के बीच किया रेस्क्यू