Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान से अपने पायलट को बचाकर ले गया US, भारी गोलीबारी के बीच रेस्क्यू का दावा; तेहरान बोला- अमेरिकी विमान गिराया

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 09:38 AM (IST)

    मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान में अमेरिकी F-15E जेट गिराए जाने के बाद लापता हुए दूसरे पायलट को ढूंढ लिया गया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ...और पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका के F-15E जेट को मार गिराया। इस हमले के बाद एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि दूसरा पायलट लापता था। लापता पायलट को लेकर अल जजीरा ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि वह मिल गया है।

    अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि F-15E विमान के दूसरे पायलट को भारी गोलीबारी के बाद बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि लापता पायलट को बचाने कि पुष्टि हो गई है, लेकिन वह अभी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। ट्रंप न भी इस संबंध में अपने ट्रूथ सोशल पर जानकारी दी है, जबकि वहीं ईरान ने दावा किया है कि उसने उसने एक अमेरिकी विमान को मार गिराया है, जो इस्फहान के दक्षिणी इलाके में लापता अधिकारी की तलाश कर रहा था।

    बचाव अभियान जारी

    अमेरिकी अधिकारी ने आगे बताया कि बचाव दल को अभी भी ईरान से सफलतापूर्वक बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचना बाकी है। इसलिए बचाव अभियान अभी भी जारी है।

    ईरान ने मार गिराया था अमेरिकी फाइटर जेट

    बता दें कि ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट F-15E को मार गिराया। इस दौरान एक पायलट सुरक्षित बच गया। जबकि दूसरा लापता हो गया। अमेरिकी सेना दूसरे पायलट को बचाने के लिए एक अभियान चला रही थी। यही नहीं ईरानी अधिकारी भी पायलट की तलाश में जुटे हुए थे। ईरानी सेना ने एलान किया था कि जो कोई भी उस पायलट को ढूंढ निकालेगा, उसे इनाम दिया जाएगा।

    ईरानी सेना ने अमेरिकी विमान चालक दल के सदस्य की तलाश के लिए एक बड़ा अभियान भी शुरू किया था। उसने सदस्य के ठिकाने के बारे में जानकारी देने वाले किसी भी नागरिक को 60,000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी।

    खबरें और भी

    सुरक्षित वापसी का इंतजार

    इस बीच अल जजीरा ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि दूसरे पायलट को खोज लिया है। हालांकि, उसके सुरक्षित वापसी का इंतजार है। अमेरिकी सैनिकों द्वारा बचाने की कोशिश जारी है।

    इस बीच अल जजीरा ने अमेरिकी अधिकारियों के सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान में क्रैश हुए F-15E फाइटर जेट का पायलट भारी गोलीबारी के बीच मिल गया है। लेकिन अभी ईरान की सीमा से बाहर नहीं निकल सका है। अमेरिकी सैनिकों द्वारा लगातार बचाव अभियान जारी है।

    ट्रंप ने भी की पुष्टि

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी ईरान में लापता अपने अमेरिकी पायलट के बचाव की पुष्टि की है। ट्रंप ने कहा, "हमने उसे बचा लिया! मेरे प्यारे अमेरिकी साथियों, पिछले कुछ घंटों में, अमेरिकी सेना ने अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह अभियान हमारे एक बेहतरीन क्रू सदस्य अधिकारी के लिए था, जो एक बेहद सम्मानित कर्नल भी हैं, और मुझे आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि वह अब पूरी तरह सुरक्षित और सही-सलामत हैं।"

    यह भी पढ़ें- ईरान युद्ध में 6 अमेरिकी विमान ढेर, ट्रंप पर बढ़ता दबाव; लापता पायलट की तलाश तेज

    यह भी पढ़ें- ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, ट्रंप बोले- यह युद्ध है; लापता पायलट पर साधी चुप्पी