Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'नर्क बरसने में 48 घंटे बाकी...', ट्रंप ने ईरान को होर्मुज पर याद दिलाई डेडलाइन

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 09:28 PM (GMT+05:30)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि गंभीर नतीजों से बचने के लिए उसके पास सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। उन्होंने 26 मार्च को दी गई 10 ...और पढ़ें

    ट्रंप ने ईरान को होर्मुज पर याद दिलाई डेडलाइन।      (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

    ट्रंप ने ईरान को होर्मुज पर याद दिलाई डेडलाइन। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि गंभीर नतीजों का सामना करने से पहले उनके पास सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। उन्होंने इस्लामिक रिपब्लिक को याद दिलाया कि 26 मार्च को उनके पास या तो कोई डील करने या होर्मुज खोलने के लिए 10 दिन का समय था। हालांकि, अब जब सिर्फ दो दिन बचे हैं, तो उन्होंने कहा कि समय निकलता जा रहा है।

    ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, "याद है कि जब मैंने ईरान को कोई डील करने या होर्मुर्ज स्ट्रेट खोलने के लिए दस दिन दिए थे। समय निकलता जा रहा है, 48 घंटे बाद उन पर नरक बरसेगा। ईश्वर की जय हो।"

    ईरान ने खारिज किया अमेरिका का प्रस्ताव

    26 मार्च को ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने तेहरान के लिए वॉशिंगटन के साथ कोई डील करने और हमलों का सामना करने की अपनी डेडलाइन को ईरान के अनुरोध पर आगे बढ़ा दिया था, भले ही तेहरान ने संघर्ष खत्म करने के अमेरिकी प्रस्ताव को एकतरफा और अनुचित कहकर खारिज कर दिया था।

    6 अप्रैल को खत्म हो रही ट्रंप की डेडलाइन

    ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अपने ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने वाली अमेरिकी हमलों पर सात दिन के विराम की मांग की थी, लेकिन उन्होंने इस समय सीमा को बढ़ाकर 10 दिन करने का फैसला किया, जिससे डेडलाइन 6 अप्रैल तक बढ़ गई।

    खबरें और भी

    फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि तेहरान के अधिकारियों ने उनके प्रशासन से संपर्क किया था और मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच दोनों पक्षों के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत के हिस्से के तौर पर और समय देने का अनुरोध किया था।

    मैं उनके पावर प्लांट तबाह कर दूंगा- ट्रंप

    ट्रंप ने कहा, "उन्होंने मेरे लोगों के जरिए मुझसे बहुत ही विनम्रता से कहा कि क्या हमें समय मिल सकता है। क्योंकि हम कल रात की बात कर रहे हैं, जो बहुत जल्दी है और अगर वे वह नहीं करते जो उन्हें करना है, तो मैं उनके पावर प्लांट तबाह कर दूंगा। उन्होंने सात दिन मांगे थे और मैंने कहा, मैं तुन्हें 10 दिन दूंगा, क्योंकि उन्होंने मुझे जहाज दिए थे।"

    वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि नागरिक ऊर्जा इंफ्रास्ट्राक्टर पर हमले वॉर क्राइम की श्रेणी में आते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'ट्रंप के साथ ज्यादा खतरे में है आपका बेटा', ईरानी दूतावास ने लापता अमेरिकी पायलट की मां को भेजा संदेश