'अब हमें उनके साथ रहने की जरूरत नहीं', ईरान के साथ युद्ध में सहायता न मिलने को लेकर NATO पर भड़के ट्रंप
अमेरिका-इजरायल के ईरान युद्ध को एक महीना पूरा होने पर ट्रंप ने नाटो सहयोगियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर यूरोपीय देश युद्ध में अमेरिका को स ...और पढ़ें
HighLights
ट्रंप ने नाटो सहयोगियों को ईरान युद्ध में सहायता न देने पर चेताया
ट्रंप यूरोपीय देशों द्वारा सैन्य सहायता न देने से नाराज हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल का ईरान के साथ जारी युद्ध के आज एक महीने पूरे हो गए हैं। इस बीच ट्रंप और नाटो सहयोगियों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को ट्रंप ने नाटो सहयोगियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये देश इस युद्ध में अमेरिका को सैन्य और भौतिक सहायता नहीं देते हैं, तो अमेरिका के लिए भी गठबंधन की रक्षा प्रतिबद्धताओं को निभाना जरूरी नहीं है।
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह इस बात से नाराज हैं कि यूरोपीय नाटो देशों ने ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका को भौतिक सहायता प्रदान करने से इनकार कर दिया है।
अमेरिका को नाटो में मजबूरी नहीं
ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका को नाटो में मजबूरी नहीं है और हमें नाटो के लिए वहां (उनके देश में) मौजूद रहने की जरूरत नहीं है। ट्रंप की इस टिप्पणी ने अंतर-अटलांटिक गठबंधन के केंद्र में स्थित पारस्परिक रक्षा प्रावधानों के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अमेरिका ने यूएस सहयोगियों से नहीं लिया था परामर्श
गौरतलब है कि फरवरी में अमेरिका ने ईरान पर हमला करने के अपने फैसले पर यूरोपीय सहयोगियों से परामर्श नहीं किया था, जिसके कारण गठबंधन के कई नेताओं ने इस कार्रवाई का विरोध किया था।
जिसके बाद ट्रंप ने कहा कि हम हमेशा उनके साथ खड़े रहते, लेकिन अब उनके कार्यों के आधार पर मुझे लगता है कि हमें उनके साथ खड़े रहने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में सैन्य ठिकाने पर ईरान का बड़ा हमला, 10 अमेरिकी सैनिक घायल; कई विमान क्षतिग्रस्त
यह भी पढ़ें- ट्रंप की मोहलत के बीच इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत; तेहरान भड़का