विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Shooting: अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में गोलीबारी, हमलावर ने यूनिवर्सिटी के शिक्षक को उतारा मौत के घाट

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Tue, 29 Aug 2023 04:00 AM (GMT+05:30)

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना सामने आई है। आरोपी हमलावर ने उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय के एक शिक्षक ...और पढ़ें

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में गोलीबारी में एक शिक्षक की मौत। फोटोः एपी।
अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में गोलीबारी में एक शिक्षक की मौत। फोटोः एपी।

चैपल हिल, एपी। अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना सामने आई है। आरोपी हमलावर ने उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय के एक शिक्षक को गोली मारकर हत्या कर दी। समाचार एजेंसी एपी ने अधिकारीयों के हवाले से यह जानकारी दी है।

हमलावर को किया गया गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि हमलावर ने विश्वविद्यालय की इमारत में घुसकर शिक्षक को गाली मारी। हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय के चांसलर केविन गुस्कीविक्ज ने कहा कि गोलीबारी कैडिल लैबोरेट्रीज़ में हुई है। उन्होंने शिक्षक के मौत को विनाशकारी बताते हुए कहा कि हम अपने कैंपस की सुरक्षा को हल्के में लेते हैं। चांसलर केविन ने इस गोलीबारी के बाद छात्रों से माफी भी मांगी है, जो अपनी सुरक्षा के बारे में अनिश्चित महसूस कर रहे हैं।

यूएनसी पुलिस प्रमुख ने क्या कहा?

गोलीबारी की घटना के बाद यूएनसी पुलिस प्रमुख ब्रायन जेम्स ने कहा कि गोलीबारी की सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद पूरे परिसर को बंद कर दिया गया। इस दौरान छात्रावास के कमरों, कार्यालयों और कक्षाओं में रह रहे लोगों को वहीं कमरे में रहने के लिए कहा गया था।

उन्होंने बताया कि 911 पर गोली चलने की सूचना दी गई, जिसके दो मिनट के बाद आपातकालीन सायरन बज उठा। जेम्स ने बताया कि इस गोलीबारी में अभी तक अन्य किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।