कनाडा में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, क्यों दी लोगों को सावधान रहने की सलाह?
कनाडा में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को फर्जी फोन कॉल और संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी है। ...और पढ़ें

कनाडा में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की (फोटो-Indian Embassy)
HighLights
भारतीय दूतावास ने कनाडा में धोखाधड़ी पर एडवाइजरी जारी की।
ठग वाणिज्य दूतावास अधिकारी बनकर व्यक्तिगत जानकारी मांगते हैं।
संदिग्ध कॉल पर भरोसा न करें, पुलिस को सूचित करें।
डिजिटल डेस्क, ओटावा। कनाडा में भारतीय नागरिकों को निशाना बनाकर की जा रही धोखाधड़ी की घटनाओं को देखते हुए भारतीय दूतावास ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है।
भारतीय अधिकारियों ने लोगों को भारतीय वाणिज्य दूतावास या कान्सुलेट का अधिकारी बताकर व्यक्तिगत जानकारी और पैसे की मांग करने वाले फर्जी फोन कॉल और संदेशों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
टोरंटो स्थित भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने एक्स पर जारी एक पोस्ट में बताया कि हाल के दिनों में भारतीय नागरिकों को बड़ी संख्या में स्पूफिंग कॉल्स प्राप्त हो रही हैं।
इन फोन में ठग स्वयं को कॉन्सुलेट का अधिकारी बताकर कनाडाई वीजा, स्थायी निवास (पीआर), इमिग्रेशन स्टेटस तथा नौकरी के प्रस्तावों से संबंधित जानकारी देने का दावा करते हैं। कई मामलों में लोगों को डराकर या झूठे आश्वासन देकर उनसे निजी दस्तावेज और धनराशि मांगी जाती है।
भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध फोन पर भरोसा न करें, निजी जानकारी साझा न करें और किसी प्रकार का भुगतान न करें। ऐसे मामलों की सूचना तुरंत कैनेडियन एंटी-फ्राड सेंटर और स्थानीय पुलिस को देने की सलाह दी गई है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- कनाडा में सोशल मीडिया पर बैन: संसद में बिल C-34 पेश, बच्चे नहीं चला सकेंगे WhatsApp-Instagram