Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जापान का सबसे बड़ा दुश्मन बना चीन? टोक्यो के व्हाइट पेपर में ऐसा क्या कि भड़का ड्रैगन

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:46 PM (IST)

    जापान के हालिया डिफेंस व्हाइट पेपर में चीन को सबसे बड़ी रणनीतिक चुनौती बताने और ताइवान पर टिप्पणी करने से चीन भड़क गया है। ...और पढ़ें

    जापान और चीन के बीच खिंची दीवार (फोटो-रॉयटर्स)

    जापान और चीन के बीच खिंची दीवार (फोटो-रॉयटर्स)

    HighLights

    1. जापान के व्हाइट पेपर में चीन को चुनौती बताया गया।

    2. चीन ने ताइवान पर टिप्पणी को आंतरिक मामला बताया।

    3. बीजिंग ने जापान के फैसले की कड़ी निंदा की है।

    डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन और जापान के बीच की तकरार फिर एक बार साफ-साफ दिखने लगी है। चीन का दावा है कि जापान की हालिया डिफेंस व्हाइट पेपर (रक्षा नीति दस्तावेज) में बीजिंग पर कई बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं।

    चीन ने टोक्यो पर आरोप लगाया कि उसने बीजिंग को अपनी सबसे बड़ी रणनीतिक चुनौती के तौर पर पेश किया है और ताइवान को लेकर गलत टिप्पणियां की हैं।

    चीन और जापान के बीच फिर खिंची दीवार

    चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जिंग ने कहा, 'इस व्हाइट पेपर में एक बार फिर बेबुनियाद आरोपों के साथ चीन को निशाना बनाया गया है, तथाकथित 'चीन के खतरे' वाली बात दोहराई गई है और ताइवान पर बेतुकी टिप्पणियां करके चीन के आंतरिक मामलों में भारी दखल दिया गया है।'

    लिन जिंग ने आगे कहा, 'जापान के इस फैसले की हम कड़ी निंदा करते हैं और इसे पूरी तरह खारिज करते हैं। हमने जापान के सामने भी इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।'

    ताइवान- चीन का आंतरिक मामला

    लिन ने ताइवान के आसपास चीन के सैन्य अभ्यासों का भी बचाव करते हुए कहा, 'ताइवान का मुद्दा पूरी तरह से चीन का आंतरिक मामला है। इसे कैसे सुलझाया जाए, यह चीन के लोगों का अपना मामला है और जापान को इसमें दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।'

    जापान के व्हाइट पेपर में क्या है?

    जापान की कैबिनेट ने मंगलवार को डिफेंस व्हाइट पेपर को मंजूर किया। इसमें बताया गया, चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियां टोक्यो के लिए सबसे बड़ी रणनीतिक चुनौती हैं और इनका समाधान देश की समग्र राष्ट्रीय ताकत और सहयोगियों तथा समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर किया जाना चाहिए।'

    खबरें और भी

    लगभग 600 पन्नों का यह दस्तावेज इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में तेजी से बदलते और अस्थिर सुरक्षा माहौल का विस्तृत आकलन पेश कर रहा है।

    जापानी रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने उम्मीद जताई, 'यह व्हाइट पेपर जापान की रक्षा और सुरक्षा के बारे में जनता की समझ को गहरा करेगा और लोगों को यह सोचने का मौका देगा कि सुरक्षा किस तरह हर नागरिक के भविष्य से जुड़ी है।'

    जापानी रक्षा मंत्री कोइजुमी ने लिखा, 'जैसे-जैसे सुरक्षा माहौल तेजी से तनावपूर्ण हो रहा है, अब पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में संकटों का सामना करने की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।'

    यह भी पढ़ें- चीन-रूस से निपटने के लिए अमेरिका का नया सीक्रेट प्लान तैयार, नया परमाणु प्लान तैयार