इंडोनेशिया में 16 से कम उम्र वाले बच्चे के लिए बैन होगा सोशल मीडिया? सरकार का आरोप- नहीं मान रही कंपनियां
इंडोनेशिया सरकार ने गूगल और मेटा को तलब किया है, क्योंकि वे 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने वाले नए कानून ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो।
HighLights
इंडोनेशिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंधित।
गूगल और मेटा पर कानून का पालन न करने का आरोप।
ऑस्ट्रेलिया भी कर रहा जांच, भारी जुर्माने की संभावना।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडोनेशिया की सरकार ने गूगल और मेटा के अधिकारियों को तलब किया है। दरअसल कंपनियों पर आरोप है कि वे उनके नए कानून का पालन नहीं कर रहें हैं। जिसमें 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर रोक लगाया गया है।
नियम को नहीं मान रही कंपनियां
इंडोनेशिया में नियम लागू होने के बाद कंपनियों को यूजर्स की उम्र वेरिफाई करनी थी और 16 से कम उम्र वालों बच्चों के अकाउंट को बंद करना था। वहीं नियम को ठीक से लागू करने की दिशा में कदम उठाने की जगह ये कंपनियां चुप-चाप अपना काम कर रही है। उनकी ओर से एक भी पहल नहीं किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया में भी मेटा और गूगल की बढ़ी मुश्किलें
बता दे कि ऑस्ट्रेलिया में भी फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, टिकटॉक और यूट्यूब मुश्किल में हैं। देश के ऑनलाइन रेगुलेटर ने कहा कि वह जांच कर रहें हैं। ये कंपनियां 16 साल से कम उम्र के बच्चों को प्लेटफॉर्म से दूर रखने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है।
ऑस्ट्रेलियाई सरकार इन कंपनियों पर भारी-भरकम जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है। अगर कंपनियां अंडर-16 यूजर्स हटाने का नियम नहीं मानती है, तो उन पर 4.95 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 274 करोड़ रुपए) तक जुर्माना लग सकता है।
यह भी पढ़ें- क्यों 'लेगोंग नृत्य' को देखने दूर-दराज से Bali पहुंचते हैं टूरिस्ट? बिना इसके समझिए अधूरी है आपकी ट्रिप