Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जापान के टोक्यो में Spray Attack से अफरातफरी, 25 लोगों को ले जाना पड़ा अस्पताल

    Updated: Tue, 26 May 2026 11:41 AM (GMT+05:30)

    जापान की राजधानी टोक्यो के गिंजा सिक्स शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्प्रे करने से अफरातफरी मच गई। घटना के बाद 25 लोगों को गले में ...और पढ़ें

    एक व्यक्ति ने अचानक से किसी अनजान चीज का स्प्रे कर दिया (फोटो: रॉयटर्स)

    एक व्यक्ति ने अचानक से किसी अनजान चीज का स्प्रे कर दिया (फोटो: रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यों में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। यहां एक व्यक्ति ने अचानक से किसी अनजान चीज का स्प्रे कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों को दिक्कत महसूस होने लगी और फिर तकरीबन 25 लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा।

    टोक्यो फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि घटना गिंजा सिक्स शॉपिंग के पास हुई। यहां मौजूद 26 लोगों को अचानक गले में खराश होने लगी और वह अस्वस्थ महसूस करने लगे। उनसे से एक को छोड़कर शेष सभी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

    ginza spray attack

    बदबू आने के बाद बिगड़ी तबियत

    मामला सोमवार दोपहर का है। चश्मदीदों ने बताया कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अचानक एक अजीब सी बदबू आई और फिर लोगों को खांसी आने लगी। बताया गया कि पहली मंजिल पर बने प्रवेश द्वार के पास एक बैंक के ATM सेक्शन के आसपास एक व्यक्ति किसी चीज का स्प्रे कर रहा था।

    टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों न भले ही यह साफ नहीं किया हो कि स्प्रे किस चीज का था, लेकिन जापानी अखबार 'योमिउरी' ने बताया कि पुलिस को वहां 'पेपर स्प्रे' के निशान मिले हैं।

    खबरें और भी

    tokyo spray ginza

    दर्जनों दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस पहुंचीं

    टोक्यो के 78 वर्षीय निवासी यूजो त्सुडा ने कहा कि वह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की ओर गए तो अचानक उनके गले में दर्द हुआ और उन्हें खांसी आने लगी। इसके करीब 1 घंटे बाद उनका दर्द ठीक भी हो गया। उन्होंने कहा कि वह अस्पताल नहीं जाएंगे।

    घटना के बाद इमारत के बाहर दर्जनों दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस पहुंच गईं और उस इलाके की सड़कों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। घटनास्थल पर हैजमैट सूट और फेस मास्क पहने दमकलकर्मी और अधिकारी लोगों की मदद करते और उन्हें बाहर निकालते दिखे।

    japan spray attack

    पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश जारी है। यह इलाका व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और दफ्तरी इमारतों वाला एक व्यस्त इलाका है।

    यह भी पढ़ें- सफाई में फिर अव्वल टोक्यो का हानेडा एयरपोर्ट, स्काईट्रैक्स रैंकिंग में टॉप पर कायम