Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'होर्मुज शिपिंग रूट पर ओमान के साथ समझौता हो गया है', अमेरिका से तनातनी के बीच ईरान का दावा 

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:46 AM (IST)

    अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने ओमान के साथ होर्मुज शिपिंग रूट पर समझौते का दावा किया है। यह समझौता ईरान को खाड़ी में प्रवेश करने वाले जहाजों पर नियंत् ...और पढ़ें

    होर्मुज को लेकर ईरान के दावा- ओमान के साथ बन गई है बात। (फाइल फोटो।)

    होर्मुज को लेकर ईरान के दावा- ओमान के साथ बन गई है बात। (फाइल फोटो।)

    HighLights

    1. ईरान ने ओमान संग होर्मुज शिपिंग रूट पर समझौते का दावा किया।

    2. यह समझौता ईरान को खाड़ी में जहाजों पर नियंत्रण देगा।

    3. अमेरिका ऐसे किसी भी समझौते का विरोध करता रहा है।

    डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका के साथ चल रही तनातनी के बीच ईरान ने कहा है कि होर्मुज शिपिंग रूट पर ओमान के साथ समझौता हो गया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बुधवार को कहा कि तेहरान और मस्कट का एक संयुक्त बयान समीक्षा और अंतिम ड्राफ्टिंग के चरण में है।

    उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत पेशेवर तरीके से आगे बढ़ने वाली है और अगर कुछ तीसरे पक्ष इस प्रक्रिया में बाधा न डालें तो समझौता हो जाएगा।ईरान और ओमान के बीच प्रस्तावित समझौते से तेहरान को होर्मुज स्ट्रेट से खाड़ी में एंट्री करने वाले जहाजों पर नियंत्रण मिल जाएगा। बुधवार को ईरान के एक वरिष्ठ सूत्र और क्षेत्र के दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह ईरान को अब तक मिली सबसे बड़ी रियायतों में से एक है।

    ट्रंप के दावों का खंडन

    ईरान की मांगों को मानने की दिशा में सूत्रों ने ट्रंप के उन दावों का खंडन किया कि होर्मुज को फिर से खोलने का समझौता जल्द ही होने वाला है। क्षेत्र के एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया, "होर्मुज पर किसी तरह के नियंत्रण को लेकर पहले ही रियायत दी जा चुकी है।"

    ट्रंप ने मंगलवार देर रात कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जल्द ही कोई समझौता हो सकता है। रॉयटर्स के मुताबिक क्षेत्र के एक अन्य सूत्र ने बताया कि कंट्रोल को कैसे परिभाषित किया जाए, इस पर अभी भी कुछ बातें तय होनी बाकी हैं। खाड़ी देशों के वार्ताकार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि जहाजों के निरीक्षण की निगरानी क्षेत्रीय देश करें और फीस का भुगतान स्वैच्छिक हो।

    खबरें और भी

    रास्ते से जुड़े नियमों पर सहमति बनी

    ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले से मौजूद समझौते के मसौदे में यह प्रावधान था कि खाड़ी की ओर जाने वाले जहाजों पर ईरान का नियंत्रण होगा लेकिन एक मुख्य विवाद का विषय यह था कि विपरीत दिशा में जाने वाले जहाजों पर ईरान की क्या भूमिका होगी।

    ईरान के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, "बातचीत चल रही है, लेकिन यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि ओमान के साथ कोई डील पक्की हो गई है।" ईरान के एक और अधिकारी ने कहा, "असली पेच बारीकियों में छिपा है। ट्रंप का एक ट्वीट पूरी बातचीत को खत्म कर सकता है।"

    वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने बार-बार जोर देकर कहा है कि वे ऐसी कोई भी व्यवस्था कभी स्वीकार नहीं करेंगे जिससे ईरान को ऊर्जा आपूर्ति के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग पर नियंत्रण मिल जाए।

    'पाकिस्तान जाने का कोई प्लान'

    ईरान के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि ईरान की तरफ से बातचीत की अगुवाई कर रहे विदेश मंत्री या संसद के स्पीकर का वीकेंड में कतर या पाकिस्तान जाने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा कि तेहरान उन दोनों देशों के संपर्क में बना हुआ है जो तनाव कम करने की कोशिशें जारी रखे हुए हैं।

    अगर कोई ऐसा समझौता होता है जिससे ईरान का स्ट्रेट तक पहुंचने के रास्ते पर कंट्रोल हो जाए तो इसका मतलब होगा कि युद्ध के कारण इलाके में ताकत का संतुलन तेहरान के पक्ष में झुक गया है। युद्ध से पहले यह स्ट्रेट सभी के लिए खुला था।

    यह भी पढ़ें: युद्ध थमने के बढ़े आसार: ट्रंप ने कहा- अच्छी चल रही वार्ता, अमेरिका ने IRGC से जुड़ी तीन कंपनियों से बैन हटाया