20 मिनट में 7 धमाकों से दहला दुबई, वीडियो बनाने वाले दो लोग भी गिरफ्तार
दुबई के जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया में 20 मिनट में 7 धमाके हुए, जिसके बाद आसमान में धुएं का गुबार देखा गया। इस घटना का वीडियो बनाने के आरोप में दो लो ...और पढ़ें

दुबई के जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया में धमाके (फोटो: @limondar0)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, दुबई। ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग का असर खाड़ी देशों पर भी पड़ा है। सबसे सुरक्षित माने जाने वाले यूएई और सऊदी भी इसकी आंच से नहीं बच पाए हैं। इस बीच दुबई के जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया में भी कई धमाके सुने गए।
सोशल मीडिया पर इन धमाकों के बाद आसमान में छाए धुएं के गुबार का वीडियो वायरल है। गौर करने वाली बात है कि इस घटना का वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
20 मिनट में 7 धमाके
ईरान की समाचार एजेंसी मेहर ने बताया है कि 20 मिनट में कम से कम 7 धमाकों की आवाज सुनाई दी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाके किसी हमले की वजह से सुनाई दिए या फिर यह कोई इंडस्ट्रियल एक्सीडेंट था।
यूएई की मीडिया ने भी धमाके की वजह की पुष्टि नहीं की है। लेकिन ईरान के एक समाचार आउटलेट का दावा है कि यमन की तरफ से यूएई पर मिसाइल से हमला किया गया था।
गोदाम में लगी आग
नासा की थर्मल इमेज में सामने आया है कि बंदरगाह के पास गोदाम में आग लग गई थी, जो फ्यूल स्टोरेज और ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की जानकारी भी नहीं मिल सकी है।
खबरें और भी
जेबेल अली यूएई के अहम शॉपिंग हब में से एक है, जो दुबई सिटी से लगभग 25 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। पाम जेबेल अली एक कृत्रिम द्वीप समूह है और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के आसानी से करने के लिए एक फ्री ट्रेड जोन है।