ईरान ने अमेरिकी पायलट को पकड़ा? F-35 गिराने का किया दावा
ईरान के एक स्थानीय चैनल ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक अमेरिकी फाइटर पायलट ने अपने विमान से इजेक्ट किया है। चैनल ने दुश्मन पायलट को जिं ...और पढ़ें
HighLights
ईरान ने अमेरिकी फाइटर पायलट के इजेक्ट होने का दावा किया।
पायलट को जिंदा पकड़ने पर इनाम की घोषणा की गई।
अमेरिका ने इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के सरकारी टीवी से जुड़े एक स्थानीय चैनल ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक अमेरिकी फाइटर पायलट ने अपने विमान से इजेक्ट किया है। हालांकि, इस दावे पर अमेरिका की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ईरान के कोहकिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के एक स्थानीय चैनल ने यह जानकारी दी। चैनल के एंकर ने प्रसारण में कहा कि अगर कोई व्यक्ति दुश्मन के पायलट को जिंदा पकड़कर पुलिस को सौंपता है, तो उसे इनाम दिया जाएगा। हालांकि, चैनल ने इस घटना को लेकर कोई और विस्तृत जानकारी नहीं दी है। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि विमान कैसे और क्यों गिरा।
सर्च ऑपरेशन का दावा
'Valuable reward' promised to those who capture 'the enemy pilot alive'
— RT (@RT_com) April 3, 2026
Local Iranian channel from area where the US pilot was likely downed announced reward for his capture https://t.co/QumU59lvAM pic.twitter.com/cQbJqabiCC
ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम ने दावा किया है कि अमेरिका ने पायलट को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इसमें ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और C-130 हरक्यूलिस विमान शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ये विमान पश्चिमी ईरान में कम ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए पायलट की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
F-35 को लेकर विवाद
ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसने अमेरिका का दूसरा F-35 फाइटर जेट भी मार गिराया है। ईरानी सेना के अनुसार, विमान गिरते समय बड़ा धमाका हुआ, जिससे पायलट के बचने पर संदेह है।
खबरें और भी
वहीं पहले आई अमेरिकी रिपोर्ट्स में सिर्फ इतना कहा गया था कि एक F-35 मिसाइल हमले के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करने में सफल रहा और पायलट सुरक्षित था। ऐसे में दोनों पक्षों के दावों में अंतर है और स्थिति साफ नहीं है।
बढ़ता तनाव
F-35 दुनिया के सबसे आधुनिक फाइटर जेट्स में गिना जाता है। अगर इसके गिरने और पायलट के पकड़े जाने की पुष्टि होती है, तो यह संघर्ष में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।
इस बीच, ईरान ने खाड़ी देशों में हमले तेज किए हैं, जिनमें कुवैत के ऊर्जा ठिकानों पर हमले और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास गतिविधियां शामिल हैं। वहीं अमेरिका और इजराइल भी ईरान के अंदर हमले कर रहे हैं।
अमेरिका की चुप्पी
इस पूरे मामले पर अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड, पेंटागन और व्हाइट हाउस ने भी इस दावे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
वहीं सीएनएन ने इस संबंध में अमेरिकी सेंट्रल कमांड से संपर्क किया है। हालांकि अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।
भारत-पाकिस्तान के ऊपर 1000 किलोमीटर तक छाए बादल, हिमाचल-पंजाब समेत 5 राज्यों में दिखेगा असर