Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पावर प्लांट के चारों ओर मानव चेन बनाएगा ईरान, ट्रंप की खुली धमकी के बीच IRAN का नया प्लान तैयार

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 09:14 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हमले की धमकी के जवाब में ईरान ने अपने बिजली संयंत्रों की रक्षा के लिए 'मानव श्रृंखला' बनाने का आह्वान किया है। ट्रंप ने हो ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ट्रंप ने ईरान को बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी दी

    2. ईरान ने बुनियादी ढांचे की रक्षा को मानव श्रृंखला बुलाई

    3. युवाओं से परमाणु स्थलों के आसपास इकट्ठा होने का आह्वान

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई और अधिक विकराल रूप लेती जा रही है। होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने को लेकर ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई डेडलाइन समाप्त होने में कुछ ही घंटे बचे हैं, जिसके तहत अमेरिका ईरान के सभी बिजली संयंत्रों और पुलों को पूरी तरह तबाह करने की चेतावनी दी है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई इस खतरनाक चेतावनी के बीच तेहरान ने अपने नागरिकों से देश के बुनियादी ढांचे की रक्षा के लिए 'मानव श्रृंखला' बनाने का आह्वान किया है।

    दरअसल, ट्रंप की डेडलाइन बुधवार को सुबह 3:30 बजे (स्थानीय समय) समाप्त होगी। इससे ठीक पहले ईरान के खेल और युवा मंत्रालय ने एथलीटों, कलाकारों और छात्रों सहित देश के युवाओं से मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे (स्थानीय समय) से परमाणु स्थलों के आसपास इकट्ठा होने का आह्वान किया है।

    युवाओं ने दिया मानव श्रृंखला बनाने का प्रस्ताव

    ईरान के मंत्री अलीरेजा रहीमी ने एक वीडियो संदेश में कहा, "कई विश्वविद्यालय के युवाओं, युवा कलाकारों और युवा संगठनों ने प्रस्ताव दिया कि हम देश के बिजली संयंत्रों के चारों ओर एक मानव घेरा या मानव श्रृंखला बनाएं।"

    ईरानी मंत्री के अनुसार, "इस प्रतीकात्मक कार्रवाई को 'उज्ज्वल भविष्य के लिए ईरान के युवाओं की मानव श्रृंखला' कहा जाता है।"

    देशभर के युवाओं की भागीदारी

    उन्होंने आगे कहा, "हमें उम्मीद है कि देश भर के युवाओं की भागीदारी से बिजली संयंत्रों के चारों ओर यह मानव श्रृंखला बनेगी, और यह देश के बुनियादी ढांचे की रक्षा करने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए युवाओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।"

    खबरें और भी

    ट्रंप ने दी थी धमकी

    गौरतलब है कि ट्रंप ने ईरान को धमकी दी कि उनके पास मंगलवार तक का समय है, इस दौरान अगर वह समझौता नहीं करते और होर्मुज नहीं खोलते हैं तो पूरे देश को एक रात में तबाह किया जा सकता है। इस दौरान ईरान के सभी बिजली संयंत्रों और पुलों को नष्ट कर दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि वे ईरान को पहले ही पर्याप्त समय दे चुके हैं। हर बार पीछे हटने का रास्ता ढूंढ लिया। लेकिन इस बार उन्होंने अपने वादे को पूरा करने की स्पष्ट योजना बताई।

    यह भी पढ़ें- 'अगर सीजफायर हो जाता है तो सरकार के खिलाफ उठ खड़े हों', ईरानियों से बोले ट्रंप

    यह भी पढ़ें- ट्रंप की धमकी के बीच कुवैत एयरबेस पर ईरान का हमला, 15 अमेरिकी घायल