ईरान-हिजबुल्ला का इजरायल पर डबल अटैक, ऑयल रिफाइनरी और सैन्य अड्डों पर मिसाइलों की बौछार
अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के 31वें दिन ईरान ने इजरायल की ऑयल रिफाइनरी पर हमला किया है। सामने आए वीडियो में रिफाइनरी से काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा ह ...और पढ़ें
HighLights
ईरान ने इजरायल की ऑयल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला किया।
हमले के बाद हाइफा रिफाइनरी में आग और धुआं दिखा।
हिजबुल्ला ने हाइफा नौसैनिक अड्डे पर मिसाइलें दागीं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 31वां दिन है। पूरे एक महीने बाद भी इस युद्ध की आग बुझती नजर नहीं आ रही है।
ईरान ने इजरायल की ऑयल रिफाइनरी पर हमला किया है। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है। ईरान के मिसाइल हमले के बाद ऑयल रिफाइनरी में आग लग गई और रिफाइनरी के ऊपर से काला धुआं निकलता नजर आया।
ईरान-हिजबुल्ला का इजरायल पर बड़ा हमला
ईरान ने दावा किया है कि उसने हाइफा रिफाइनरी को निशाना बनाया है। वहीं हिजबुल्ला भी दावा कर रहा है कि उसने हाइफा में एक नौसेनिक अड्डे को निशाना बनाया है। हिजबुल्ला ने नौसेनिक अड्डे पर मिसाइलों की बौछार की है।
हिजबुल्ला का यह दावा हाइफा की तेल रिफाइनरी में मिसाइल हमले के बाद लगी आग के बाद किया गया। यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि आग सीधे मिसाइल लगने से लगी थी या फिर मिसाइल के टुकड़ों के गिरने से।
हाइफा ऑयल रिफाइनरी पर दूसरी बार हमला
हाइफा की ऑयल रिफाइनरी पर इस युद्ध में ये दूसरी बार हमला हुआ है। इस मिसाइल अटैक के बाद इजरायल के अग्निशमन और बचाव सेवाओं ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।
यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इजरायल के पास केवल दो ऑयल रिफाइनरी हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया है। इस युद्ध में ईरान के भीतर कई पेट्रोकेमिकल संयंत्रों पर भी हमले हुए हैं।
खबरें और भी
इजरायली सेना ने बटालियन को किया निलंबित
इजरायली सेना ने आज सोमवार को जानकारी दी कि उन्होंने वेस्ट बैंक में CNN की टीम पर हमला करने और उन्हें हिरासत में लेने वाली बटालियन को सस्पेंड कर दिया है।
एक इजरायली सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस रिजर्व बटालियन में सैकड़ों ऐसे रिजर्विस्ट शामिल हैं जिन्होंने अति-रूढ़िवादी नेतजाह येहुदा बटालियन में सेवाएं दी हैं। इसे तुरंत वेस्ट बैंक से हटा लिया जाएगा और अगली सूचना तक ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाएगा।