Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, बंधकों के परिजनों ने घेरा आवास; PM से की इस्तीफे की मांग

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 04:14 AM (IST)

    गाजा पट्टी में जारी इजरायली सेना की कार्रवाई को लेकर विरोध तेज हो गया है। इजरायली सेना की कार्रवाई को रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी पीएम नेतन्याह ...और पढ़ें

    इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, बंधकों के परिजनों ने घेरा आवास (फोटो रायटर)
    इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, बंधकों के परिजनों ने घेरा आवास (फोटो रायटर)

    HighLights

    1. इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू का बढ़ा विरोध।
    2. पीएम नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की।

    रायटर, यरुशलम। गाजा पट्टी में जारी इजरायली सेना की कार्रवाई को लेकर विरोध तेज हो गया है। इजरायली सेना की कार्रवाई को रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी पीएम नेतन्याहू के घर के बाहर जमा हो गए।

    बेंजामिन नेतन्याहू का बढ़ा विरोध

    समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास के बाहर प्रदर्शनकारी जमा हो गए। इस दौरान उन्होंने पीएम नेतन्याहू के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इजरायली झंडे लहराते हुए पीएम नेतन्याहू के लिए अब जेल जाओ के नारे लगाए। इजरायलियों का मानना ​​है कि बेंजामिन नेतन्याहू को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

    1400 से अधिक लोग मारे गए

    बता दें कि नेतन्याहू ने अबतक उन विफलताओं को स्वीकार नहीं किया है, जिस वजह से इजरायल पर हमास ने अचानक हमला कर दिया था। 7 अक्टूबर को हमास के सैकड़ों बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमले में 1,400 से अधिक लोग मारे गए और कम से कम 240 को बंधक बना लिया गया था।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: लंदन से वॉशिंगटन तक फलस्तीन के समर्थन में उतरे प्रदर्शनकारी, युद्ध विराम की मांग को लेकर निकाला मार्च

    परिवारों ने की नेतन्याहू सरकार की आलोचना

    हमास द्वारा गाजा में बंधक बनाए गए कई परिवारों ने सरकार की आलोचना की है। उन्होंने हमास द्वारा बंधक बनाए गए अपने रिश्तेदारों को घर लाने की मांग की है। तेल अवीव में हजारों लोगों ने बंदियों की तस्वीरें प्रदर्शित करते हुए उन्हें रिहा करने पर जोर दिया।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: 'हमास प्रमुख याह्या सिनवार को ढूंढ कर करेंगे खत्म', इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने खाई कसम

    इजरायल ने गाजा में हवाई हमले के बाद अब जमीनी कार्रवाई भी तेज कर दी है। जिसमें 9,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। इस बीच इजरायल के एक निजी चैनल द्वारा किए गए सर्वे में 76 फीसदी इजरायलियों ने कहा है कि नेतन्याहू को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

    खबरें और भी