क्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? रिपोर्ट में दावा- 45 दिन के सीजफायर पर हो रही चर्चा
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 37 दिन से जारी संघर्ष के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ रहा है। अब 45 दिन के संभावित सीजफायर को लेकर कूटनीतिक प्रयास तेज हो ...और पढ़ें
HighLights
45 दिन के संभावित सीजफायर पर कूटनीतिक चर्चा
मिस्र, तुर्किये, पाकिस्तान कर रहे मध्यस्थता, युद्ध खत्म करने पर चल रही चर्चा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई 37वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। आलम यह है कि मिडिल ईस्ट में हर घंटे हालात और अधिक खतरनाक होते जा रहे हैं। इस बीच कूटनीतिक गलियारों से राहत की खबर आ रही है।
दरअसल, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 45 दिन के एक संभावित सीजफायर को लेकर कूटनीतिक कोशिशें तेज हो गई हैं।
एक्सियोस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थ देशों के बीच इस प्रस्ताव पर गंभीर बातचीत चल रही है, जिसे युद्ध खत्म करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, ये वार्ताएं पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये की मध्यस्थता में हो रही हैं।
साथ ही, दोनों पक्षों (अमेरिका और ईरान) के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सीधे संदेशों के जरिए भी संवाद जारी है।
45 दिन के सीजफायर पर चल रही चर्चा
रॉयटर्स ने एक्सियोस न्यूज के हवाले से बताया कि अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थों का एक समूह संभावित 45 दिन के सीजफायर की शर्तों पर चर्चा कर रहा है, जिससे युद्ध हमेशा के लिए खत्म हो सकता है। व्हाइट हाउस और US विदेश विभाग ने रॉयटर्स के सवालों का जवाब नहीं दिया, जिसके कारण रॉयटर्स ने इसकी तुरंत पुष्टि नहीं की है।
दो चरणों में होगा समझौता
रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्यस्थ दो चरणों वाले समझौते की शर्तों पर चर्चा कर रहे हैं। पहला चरण संभावित 45 दिन का सीजफायर होगा, जिसके दौरान युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने पर बातचीत होगी। दूसरा चरण युद्ध खत्म करने पर एक समझौता होगा।
खबरें और भी
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर बातचीत के लिए और समय की जरूरत हुई, तो सीजफायर को बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- 'पूरे ईरान को उड़ा देंगे...', ट्रंप ने दी मंगलवार तक की डेडलाइन; क्या यह है वॉर क्राइम?
यह भी पढ़ें- ईरान के हमले के बाद F-15 पायलट ने अमेरिका को भेजा था 3 शब्दों का मैसेज