किसके हाथ होर्मुज का रिमोट: ईरान या ट्रंप कौन कर रहा कंट्रोल? समुद्री बारूदी सुरंगों पर सस्पेंस बरकारार
अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की बिछाई हुई बारूदी सुरंगों को हटाना शुरू कर दिया है। अमेरिका का दावा है कि ईरान की 28 नावें भी डूब चुकी ...और पढ़ें
-1776169589316_m.webp)
अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज में बारूदी सुरंगों का किया खात्मा (जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी तरह कब्जा जमाया हुआ था। ईरानी नौसेना की इजाजत के बिना एक भी जहाज इस जलमार्ग से नहीं गुजर पा रहा था। ईरान ने दावा किया था कि उसने होर्मुज में बारूदी सुरंग बिछा रखी हैं, जिनका रिमोट कंट्रोल ईरानी सेना के हाथ में है।
अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में मौजूद इन्हीं बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका के दो विध्वंसक जहाज USS फ्रैंक ई. पीटरसन और USS माइकल मर्फी इस काम को अंजाम दे रहे हैं।

होर्मुज में बारूदी सुरंगों का खात्मा
अमेरिका का दावा है कि ये युद्धपोत इस अहम समुद्री रास्ते को सुरक्षित करने की कोशिश की पहली कड़ी हैं। यह रास्ता दुनिया भर में ऊर्जा के प्रवाह के लिए बहुत जरूरी है।
द वॉर जोन (TWZ) के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना के ये दोनों जहाज खासतौर पर बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए तैयार नहीं किए गए हैं, लेकिन इनके सोनार सिस्टम का इस्तेमाल सुरंगों का पता लगाने के लिए किया जा सकता है।
US सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा, 'आज हमने एक नया समुद्री रास्ता बनाने का काम शुरू किया है और जल्द ही हम इस सुरक्षित रास्ते की जानकारी समुद्री व्यापार से जुड़ी कंपनियों के साथ साझा करेंगे, ताकि व्यापार का निर्बाध प्रवाह बना रहे।'
अमेरिका की नौसेना इस बारूदी सुरंग हटाने के अभियान में मदद के लिए मानवरहित सिस्टम (ड्रोन) का भी इस्तेमाल करेगी।
-1776168885050.jpg)
अमेरिका ने छीना होर्मुज का रिमोट कंट्रोल
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उन्होंने पानी के इस संकरे हिस्से में जो बारूदी सुरंगें बिछाई थीं, अब उनका पता नहीं चल पा रहा है।
खबरें और भी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा है, 'अब हम होर्मुज जलडमरूमध्य को बारूदी सुरंगों से मुक्त करने का काम शुरू कर रहे हैं। ईरान की बारूदी सुरंगें बिछाने वाली सभी 28 नावें भी अब समुद्र की तलहटी में पड़ी हैं।'
अमेरिका की नौसेना फारस की खाड़ी में बारूदी सुरंगें हटाने वाले दो जहाज USS चीफ और USS पायनियर भी भेज रही है। ये जहाज भी बारूदी सुरंग हटाने के अभियान में हिस्सा लेंगे।
-1776169393105.jpg)
अमेरिका ने बारूदी सुरंगों का पता कैसे लगाया?
मिडिल ईस्ट में युद्ध शुरू होने से पहले ही अमेरिका की नौसेना ने फारस की खाड़ी में तीन 'इंडिपेंडेंट-श्रेणी' के लिटोरल कॉम्बैट जहाज (LCS) तैनात किए थे। TWZ के मुताबिक, बाद में इन जहाजों को उस इलाके से हटा लिया गया था।
लिटोरल कॉम्बैट जहाज दूर से ही बारूदी सुरंगों को बेअसर करने वाले सिस्टम से लैस होते हैं, जिससे नौसैनिक दूर से ही इन सुरंगों का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ट्रंप का भरोसा या प्लान B: पाकिस्तान में क्यों नहीं हुई अमेरिका-ईरान की डील? सामने आई वजह